[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Nuclear Bomb : कब भारत यूज करेगा परमाणु हथियार?

Nuclear Bomb : कब भारत यूज करेगा परमाणु हथियार?

0
Nuclear Bomb : कब भारत यूज करेगा परमाणु हथियार?
सांकेतिक तस्वीर

Nuclear Bomb : जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव होता है, तब परमाणु हथियारों की बात होने लगती  है. धमकी पाकिस्तानी नेता फौरन देने लगते हैं. हाल ही में हुए संघर्ष में पाकिस्तान ने भारत को परमाणु हमले की धमकी दी, जिसका करारा जवाब भारत की ओर से दिया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कहा कि भारत ऐसी ‘न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग’ से डरने वाला नहीं है. कुछ ऐसी ही बात गृह मंत्री अमित शाह ने भी कही. भारत और पाकिस्तान दोनों के पास परमाणु हथियार हैं, जो दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं. दोनों देशों के बीच काफी लंबे समय से तनाव है. अब तक चार बार आमने-सामने की जंग भी दोनों देश लड़ चुके हैं.

भारत और पाकिस्तान की परमाणु हथियारों को लेकर नीतियां एक-दूसरे से काफी अलग हैं. पाकिस्तान ‘फर्स्ट यूज’ पॉलिसी अपनाता है, यानी वह जरूरत पड़ने पर पहले परमाणु हथियार का इस्तेमाल कर सकता है. लेकिन भारत ‘नो फर्स्ट यूज’ नीति पर चलता है, जिसका मतलब है कि भारत पहले परमाणु हमला नहीं करेगा. भारत सिर्फ जवाबी कार्रवाई में ही परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेगा.

भारत और पाकिस्तान के पास कितने परमाणु हथियार ?

इस समय दुनिया में केवल 9 देशों के पास ही परमाणु हथियार हैं. इनके नाम अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, इजराइल और उत्तर कोरिया है. इनमें भारत और पाकिस्तान ऐसे पड़ोसी देश हैं जिनके बीच हमेशा टकराव की स्थिति नजर आती है. हालांकि, दुनिया के पास किसी देश के परमाणु हथियारों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है. फिर भी अनुमान के अनुसार भारत के पास लगभग 172 और पाकिस्तान के पास करीब 170 परमाणु हथियार मौजूद हैं.

परमाणु हथियारों को लेकर क्या है भारत की नीति?

परमाणु हथियारों को दुनिया का सबसे विनाशकारी और शक्तिशाली हथियार माना जाता है. अब तक इनका उपयोग केवल एक बार, द्वितीय विश्व युद्ध में किया गया था. जापान के शहर हिरोशिमा और नागासाकी में ये बम गिराए गए थे जिसका असर आज भी कुछ बहुत नजर आता है. इस कारण कई देशों ने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को लेकर सतर्क नीति अपनाई है. भारत ने 2003 में ‘नो फर्स्ट यूज’ यानी ‘पहले उपयोग नहीं’ की नीति को अपनाया. इसका मतलब है कि भारत किसी भी स्थिति में पहले परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेगा. लेकिन यदि भारत पर परमाणु हमला किया जाता है, तो वह जवाबी हमला जरूर करेगा.

Previous article Bihar: शादी से लौट रही थी बारात, भयंकर सड़क हादसे ने पल भर में छिन लिया पूरा परिवार
Next article Anupama: फाइनली राजन शाही ने अलीशा परवीन को शो से निकालने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये एक लव स्टोरी थी और…
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel