[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Nuapada By Election : मतदान से पहले छापेमारी, मचा हड़कंप

Nuapada By Election : मतदान से पहले छापेमारी, मचा हड़कंप

0
Nuapada By Election : मतदान से पहले छापेमारी, मचा हड़कंप
नुआपाड़ा उपचुनाव के पहले छापा (Photo: X)

Nuapada By Election : बीजू जनता दल (बीजद) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री प्रीति रंजन घराई के किराए के घर पर शुक्रवार को छापेमारी की गई. यह कार्रवाई नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव क्षेत्र के खरियार रोड इलाके में हुई. छापेमारी के दौरान मजिस्ट्रेट और सशस्त्र पुलिसकर्मी मौजूद थे. इस कार्रवाई के बाद इलाके में तनाव फैल गया. बीजद के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने छापे के समय और मंशा पर सवाल उठाए और अधिकारियों के काफिले को रोकने की कोशिश की.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें पार्टी कार्यकर्ता मजिस्ट्रेट से भिड़ते हुए यह जानना चाह रहे थे कि किसके आदेश पर यह छापेमारी की गई. हालांकि,स्वतंत्र रूप से वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की जा सकती है. रिपोर्टों से पता चला है कि यह तलाशी इस आरोप के बीच की गई कि घराई के किराए के आवास पर बड़ी मात्रा में नकदी रखी गई है. कार्रवाई की निंदा करते हुए बीजद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देबी प्रसाद मिश्रा ने आरोप लगाया कि छापेमारी बिना किसी तलाशी वारंट या वैध कारण के की गई.

यह भी पढ़ें : बिहार, झारखंड समेत 8 राज्यों में होने वाले चुनावों और उपचुनावों में 8.5 लाख अधिकारियों की होगी तैनाती

मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “छापेमारी को अंजाम देने वाली टीम ने दावा किया कि उन्होंने निर्वाचन आयोग के आदेश पर कार्रवाई की लेकिन वे इसकी आधिकारिक प्रति पेश करने में विफल रहे.”

Previous article Masala Puri Recipe: गरमा-गरम सब्जी के साथ परोसें मसाला पूरी, जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
Next article Happy Dev Uthani Ekadashi 2025 Wishes: खुशियों के गीत गूंजें … आज देवउठनी एकादशी पर यहां से भेजें अपनों को बधाई
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel