[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Noida Dowry Death Case: नोएडा में दहेज के लिए पत्नी को जिंदा जलाया, आरोपी पति को पुलिस ने मारी गोली

Noida Dowry Death Case: नोएडा में दहेज के लिए पत्नी को जिंदा जलाया, आरोपी पति को पुलिस ने मारी गोली

0
Noida Dowry Death Case: नोएडा में दहेज के लिए पत्नी को जिंदा जलाया, आरोपी पति को पुलिस ने मारी गोली
Noida woman set ON FIRE FOR dowry ACCUSED husband ARRESTED

Noida Dowry Death Case: नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र से दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता को जिंदा जलाकर मारने का मामला सामने आया है. आरोप है कि ससुराल वालों ने पहले महिला को बेरहमी से पीटा और फिर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी. मृतका की पहचान निक्की के रूप में हुई है. पुलिसकर्मी आरोपी पति विपिन को गिरफ्तार कर जांच के लिए लेकर जा रहे थे, तभी आरोपी ने भागने की कोशिश की. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोली चला दी.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस विपिन को उस स्थान पर ले जा रही थी, जहां से उसने ज्वलनशील पदार्थ की बोतल खरीदी थी. इसी दौरान उसने पुलिस की पिस्टल छीनकर फरार होने की कोशिश की. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीछा किया और गोली चलानी पड़ी, जो विपिन के पैर में जा लगी. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पीड़ित परिवार नें ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप 

इस घटना के बाद मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए. परिवार का कहना है कि दिसंबर 2016 में निक्की की शादी सिरसा गांव के रहने वाले विपिन से हुई थी. शादी के समय दहेज में स्कॉर्पियो कार और पर्याप्त धनराशि दी गई थी. इसके बावजूद निक्की का पति विपिन, जेठ रोहित, सास दया और ससुर सतवीर उससे अतिरिक्त 35 लाख रुपये की मांग करते थे.

परिजनों ने बताया कि बेटी को ससुराल में किसी तरह की परेशानी न हो, इसलिए उन्होंने एक और कार भी खरीदकर दी. इसके बावजूद निक्की को ससुराल वाले लगातार प्रताड़ित करते रहे. इस मामले में कई बार पंचायत भी बुलाई गई, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हुआ.

मृकता की बड़ी बहन ने क्या कहा?

मृतका की बड़ी बहन कंचन की भी शादी इसी परिवार में हुई है. कंचन का आरोप है कि उसे भी दहेज के लिए ससुराल वाले प्रताड़ित और मारपीट करते हैं. उसने बताया कि गुरुवार को उसकी बहन निक्की को पहले बुरी तरह पीटा गया और गले पर हमला किया गया, जिससे वह बेहोश हो गई. इसके बाद आरोपियों ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी.

एडीसीपी सुधीर कुमार का बयान

एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि मृतका की बहन के बयान के आधार पर पति विपिन, जेठ रोहित, सास दया और ससुर सतवीर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पति विपिन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं. उनकी तलाश जारी है.

यह भी पढ़े: Kiren Rijiju: खतरनाक रास्ते पर राहुल गांधी… जॉर्ज सोरोस का हवाला देकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष बोला पर हमला

यह भी पढ़े: Aaj Ka Mausam : निम्न दबाव का असर, आज भी होगी भारी बारिश, अगले 7 दिन के लिए अलर्ट जारी

Previous article नालंदा में बैरिकेडिंग तोड़ते हुए पानी भरे गड्ढ़े में गिरी कार, सुबह तैरता मिला शव
Next article Bihar News: बिहार के इस शहर में गरीब महिलाओं की बदल रही किस्मत, अबतक इतनों को मिला रोजगार..जानिए कैसे
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel