[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National नितिन नवीन ने बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन, अनुराग ठाकुर बोले- Gen Z के लिए पीएम मोदी का बड़ा मैसेज

नितिन नवीन ने बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन, अनुराग ठाकुर बोले- Gen Z के लिए पीएम मोदी का बड़ा मैसेज

0
नितिन नवीन ने बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन, अनुराग ठाकुर बोले- Gen Z के लिए पीएम मोदी का बड़ा मैसेज
नितिन नवीन ने बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन

Nitin Nabin Nomination: भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की. पार्टी नेता और कार्यकारी अध्यक्ष  नितिन नवीन ने अपना नामांकन पत्र सोमवार (19 जनवरी) को दाखिल किया. इस मौके पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह समेत नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव और किरेन रीजीजू की मौजूदगी में निर्वाचन अधिकारी के लक्ष्मण को नितिन नवीन के नामांकन पत्रों का एक सेट सौंपा. इसके बाद अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और राज्य के अन्य नेताओं ने भी नितिन नवीन के समर्थन में अपना नामांकन पत्रों का एक और सेट दाखिल किया. नवीन को पिछले महीने ही पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था.

कई पार्टी नेताओं ने सौंपा अपना समर्थन पत्र

नामांकन के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अपना सपोर्ट लेटर सौंपा. बिहार, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, असम, झारखंड समेत कई राज्यों के नेताओं ने नितिन नवीन के समर्थन में नामांकन पत्र दाखिल किए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के शीर्ष नेताओं के समर्थन से नितिन नवीन का बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है.

पीएम मोदी की तरफ से Gen Z के लिए एक बड़ा मैसेज, बोले अनुराग ठाकुर

बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन प्रोसेस पर पार्टी नेता और सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा- नितिन नवीन को चुनने का बीजेपी का फैसला न सिर्फ पार्टी के लिए बल्कि देश के लिए भी गर्व की बात है. उन्होंने कहा- यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से Gen Z के लिए एक बड़ा मैसेज है, जिसमें उन्हें राजनीति में शामिल होने के लिए बुलाया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले चुनावों में पार्टी नितिन नवीन के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता जीतने में मदद करेगी.

लीडरशिप की पोजीशन में होंगे युवा

बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन प्रोसेस पर पार्टी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- भाजपा ने साबित कर दिया है कि अब देश में युवा ही लीडरशिप की पोजीशन में होंगे.

कैसे होता है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव

बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी की राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषदों के प्रतिनिधियों से बने एक निर्वाचक मंडल की ओर से चुना जाता है. इस चुनाव प्रक्रिया की देखरेख पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी करते हैं. बीजेपी के संविधान के अनुसार किसी राज्य के निर्वाचक मंडल के कोई भी 20 सदस्य एक साथ ऐसे व्यक्ति का नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए दे सकते हैं जो चार कार्यकालों तक एक्टिव सदस्य रहा हो और वो 15 साल से ज्यादा समय से पार्टी का सदस्य रहा हो. हालांकि इसके लिए यह भी जरूरी है कि ऐसा प्रस्ताव कम से कम पांच ऐसे राज्यों से आना चाहिए, जहां राष्ट्रीय परिषद के लिए चुनाव पूरे हो चुके हों. (इनपुट- भाषा)

Previous article Jehanaad : नियमों की अनेदखी कर ट्रैक्टरों से खुले में बालू व गिट्टी की हो रही ढुलाई
Next article BTech CS या ECE छोड़िए, 2026 में Robotics Engineering ब्रांच होगी सुपरहिट
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel