[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National गद्दार वाले विवादित बयान पर भड़की बीजेपी, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का राहू

गद्दार वाले विवादित बयान पर भड़की बीजेपी, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का राहू

0
गद्दार वाले विवादित बयान पर भड़की बीजेपी, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का राहू
नितिन नबीन और राहुल गांधी, फोटो पीटीआई

Nitin Nabin Attack Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता (LoP) राहुल गांधी के बयान पर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, राहुल गांधी का आज का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और एक तरह से, उनकी अराजक मानसिकता को दिखाता है. बीजेपी अध्यक्ष ने उन्होंने भारतीय राजनीति का राहू बताया. नितिन नबीन ने कहा- मेरा मानना ​​है कि भारतीय राजनीति के संदर्भ में, जहां शिष्टाचार और सामाजिक सौहार्द एक-दूसरे के प्रति आपसी सम्मान से जुड़े हुए हैं, उनका यह बयान सचमुच खेदजनक है. मुझे लगता है कि उनकी लगातार चुनावी हार और उससे उपजी हताशा अब उनके स्वभाव और चरित्र में झलक रही है. यही हताशा और निराशा उन्हें आज ऐसे बयान देने पर मजबूर कर रही है.

पीएम मोदी और अमित शाह पर राहुल गांधी ने क्या दिया था विवादित बयान?

रायबरेली में लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, जब RSS कार्यकर्ता आपके सामने आएं, तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की बात करेंगे; तब आप उनके मुंह पर साफ-साफ कह देना कि आपके प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और आपकी संस्था (BJP) गद्दार है. आपने भारत को बेचने का काम किया है. आपने संविधान पर हमला करने का काम किया है.

राहुल गांधी भारतीय राजनीति के राहू

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा- राहुल गांधी भारतीय राजनीति के राहू हैं. जो देश की राजनीति के वातावरण को गंदा और दुषित कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा- राहुल गांधी ने केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान नहीं किया है, बल्कि उन्होंने देश की 140 करोड़ जनता का भी अपमान किया है. जब-जब आपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान किया है, देश की जनता ने उन्हें जीत का माला पहनाया है.

क्या नक्सलवाद का खात्मा गद्दारी है: बीजेपी अध्यक्ष

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा- मैं आपके शब्दों के चयन के तरीके पर सवाल उठाता हूं: क्या नक्सलवाद का खात्मा गद्दारी है? क्या इस देश की सीमा की रक्षा करना गद्दारी है? क्या भारत के तिरंगे की वैश्विक प्रतिष्ठा को बढ़ाना गद्दारी है?

ये भी पढ़ें: आर्थिक तूफान सिर पर है और हमारे पीएम मोदी इटली में टॉफी बांट रहे हैं, यह नेतृत्व नहीं नौटंकी है

Previous article Anupama Upcoming Twist: अनुपमा का कैफे इस वजह से होगा हाउसफुल, खाली कैफे देख प्रेम को होगी जलन
Next article Siwan News : बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस में यात्री का मोबाइल उड़ाकर भाग रहा था आरोपी, प्लेटफॉर्म पर धराया
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel