[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर हमला, बोलीं- सिर्फ आलोचना करना ही काम

निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर हमला, बोलीं- सिर्फ आलोचना करना ही काम

0
निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर हमला, बोलीं- सिर्फ आलोचना करना ही काम
निर्मला सीतारमण (File Photo)

निर्मला सीतारमण ने कहा कि राहुल गांधी लोकसभा में जब भी बोलते हैं, तो वह हर चीज की केवल आलोचना ही करते हैं. राहुल भारत की उपलब्धियों को कमतर आंकते हैं. सीतारमण ने आगे कहा कि तिमाही-दर-तिमाही और साल-दर-साल भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है. पश्चिम एशिया (ईरान और अमेरिका युद्ध) में जारी जंग के बीच भी प्रधानमंत्री मोदी ने ईंधन की कमी नहीं होने दी. 

निर्मला सीतारमण ने कहा कि राहुल गांधी को देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और आम परिवारों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास दिखाई नहीं देते. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कोविड-19 महामारी और पश्चिम एशिया के संघर्ष जैसे मुश्किल दौर में भी भारत की उपलब्धियों को नजरअंदाज करते हैं. उन्होंने कहा कि राहुल जिस तरह देश में बड़े संकट की तस्वीर पेश करते हैं, वास्तव में हालात वैसे नहीं हैं और भारत लगातार आगे बढ़ रहा है.

यह भी पढ़ें : राज्यसभा चुनाव : नामांकन रद्द किए जाने पर मीनाक्षी नटराजन ने EC से पूछे सवाल, राहुल गांधी ने कहा-अब हो रही है सीट चोरी

निर्मला सीतारमण ने कहा कि राहुल गांधी बार-बार दावा करते हैं कि कुछ ही हफ्तों में सब कुछ बिखर जाएगा और देश किसी बड़े संकट की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि वास्तव में भारत के सामने ऐसा कोई संकट नहीं है. अपनी बात को समझाने के लिए उन्होंने पश्चिम एशिया में तनाव और वहां से ईंधन आपूर्ति में आने वाली चुनौतियों का भी जिक्र किया.

Previous article धनबाद : पति ने पत्नी का चाकू से रेता गला, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती
Next article बेटी की पढ़ाई-शादी की चिंता खत्म! ₹250 से करें शुरुआत, लाखों तक पाएं रिटर्न
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel