[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National NIA Raid in Bengal : बंगाल के युवक का आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से कनेक्शन? एनआइए की छापेमारी से हुआ खुलासा

NIA Raid in Bengal : बंगाल के युवक का आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से कनेक्शन? एनआइए की छापेमारी से हुआ खुलासा

0
NIA Raid in Bengal : बंगाल के युवक का आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से कनेक्शन? एनआइए की छापेमारी से हुआ खुलासा
NIA Raid In Bihar

NIA Raid in Bengal: जांच एजेंसी एनआइए ने पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा रची आतंकवादी साजिश के मामले में छापेमारी की. इसके तहत पश्चिम बंगाल समेत देशभर में 19 स्थानों पर गुरुवार को एनआइए ने दबिश डाली. हुगली के आरामबाग के मायापुर सोनापाड़ा इलाके में रहने वाले युवक शेख सबीरुद्दीन अली के ठिकाने पर भी रेड हुई थी. उसके घर से लैपटॉप, पेन ड्राइव, मोबाइल फोन व कुछ दस्तावेज जब्त किये गये थे.

अली और उसके पिता शेख सैफुद्दीन अली को पूछताछ के लिए नोटिस भी दिया गया था. इस बाबत शुक्रवार को दोनों सॉल्टलेक स्थित एनआइए ऑफिस पहुंचे, जहां उनसे मैराथन पूछताछ की गयी. सबीरुद्दीन अली के आवास पर छापेमारी को लेकर इलाके के लोग चौंक गए. पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों का कहना है कि वह काफी मेधावी युवक है. उसने बीएड भी अच्छे नंबर से पास किया. इलाके में उसका किसी से विवाद भी नहीं था. ऐसे में उसके ठिकाने पर एनआइए की रेड पर स्थानीय लोग हैरत में भी हैं.

किन राज्यों में एनआइए ने मारा छापा

जांच एजेंसी ने गत गुरुवार को पश्चिम बंगाल के हुगली, असम के ग्वालपाड़ा, महाराष्ट्र के औरंगाबाद, मुंबई और अमरावती, उत्तर प्रदेश के झांसी, बरेली, देवबंद और सहारनपुर, बिहार के सीतामढ़ी, जम्मू-कश्मीर के बारामूला, रियासी, बडगाम और अनंतनाग, राजस्थान के डूंगरपुर और गुजरात के मेहसाणा समेत 19 स्थानों पर छापे मारे थे. छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन, पेन ड्राइव, सीडी और हार्ड डिस्क समेत कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किये गये हैं.

Read Also : NIA Raid: बिहार के सीतामढ़ी में NIA की रेड, अब्दुल अलीम से चली तीन घंटे तक पूछताछ

जैश-ए-मोहम्मद गुर्गे शेख सुल्तान सलाउद्दीन की गिरफ्तारी के बाद मारे गए छापे

एनआइए के एक अधिकारी के मुताबिक संघीय एजेंसी का यह अभियान गिरफ्तार किये गये जैश-ए-मोहम्मद गुर्गे शेख सुल्तान सलाउद्दीन अयूबी से जुड़ा हुआ है. अयूबी को को इस साल अक्तूबर में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी दुष्प्रचार सामग्री का प्रसार करने और आतंकी संगठन से प्रेरित होकर युवाओं को जमात संगठन में भर्ती करने एवं उन्हें कट्टरपंथी बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

Previous article Indian Railways: नए साल में पूर्व रेलवे की 44 ट्रेनों के बदल रहे हैं नंबर, अभी जान लें
Next article Allu Arjun: जेल से बाहर आते ही अल्लू अर्जुन ने पूरे मामले पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel