[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National शहजाद भट्टी के आतंकी नेटवर्क पर NIA का एक्शन, हरियाणा-पंजाब में 18 ठिकानों पर रेड

शहजाद भट्टी के आतंकी नेटवर्क पर NIA का एक्शन, हरियाणा-पंजाब में 18 ठिकानों पर रेड

0
शहजाद भट्टी के आतंकी नेटवर्क पर NIA का एक्शन, हरियाणा-पंजाब में 18 ठिकानों पर रेड
NIA Action

NIA Action: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार (9 जून) को पंजाब और हरियाणा के 18 ठिकानों पर छापेमारी की. यह रेड पाकिस्तान स्थित आतंकवादी शहजाद भट्टी से जुड़े तीन आतंकी-गैंगस्टर नेटवर्क का पता लगाने के लिए की जा रही है. एजेंसी की टीमों ने दोनों राज्यों के नौ जिलों में स्थित 18 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की और कई लोगों से पूछताछ की. छापेमारी के दौरान एनआईए की टीम ने कई डिजिटल उपकरण, दस्तावेज और कई अहम चीजों को जब्त भी किया, जिनमें कम्यूनिकेशन नेटवर्क, वित्तीय लेन-देन और जांच के दायरे में आए व्यक्तियों की गतिविधियों से संबंधित जानकारियां मिली. एजेंसी ने कहा कि बरामद सभी चीजों और सूचनाओं को फोरेंसिक और तकनीकी जांच के लिए भेजा गया है.

शहजाद भट्ट के सहयोगियों और संदिग्धों की पहचान की कोशिश

एनआईए ने बताया कि इस कार्रवाई का सबसे बड़ा मकसद शहजाद भट्टी के सहयोगियों और तीनों मामलों से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान करना था. जांच के दौरान कुछ लोगों को नोटिस जारी कर आगे की पूछताछ के लिए तलब किया गया है. एजेंसी का मानना है कि सीमा पार से संचालित यह नेटवर्क आतंकवादी गतिविधियों और संगठित अपराध के गठजोड़ का हिस्सा है. ऐसे में इसकी गहन जांच जरूरी है.

रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड हमले से जुड़ा भट्टी का नाम

एनआईए की जांच में सामने आया है कि मार्च 2025 में जालंधर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रोजर संधू के आवास पर हुए ग्रेनेड हमले के पीछे शहजाद भट्टी का हाथ था. इस मामले में अप्रैल 2026 में एनआईए ने भट्टी और एक अन्य आरोपी के खिलाफ फरार आरोपी के रूप में आरोपपत्र दाखिल किया था.

सिरसा और अंबाला विस्फोट मामलों में भी साजिशकर्ता

जांच एजेंसी को यह भी पता चला है कि भट्टी ने नवंबर 2025 में हरियाणा के सिरसा स्थित महिला पुलिस स्टेशन में हुए विस्फोट और जनवरी 2026 में अंबाला के बलदेव नगर पुलिस स्टेशन में हुए विस्फोट की भी साजिश रची थी. सिरसा मामले में एनआईए ने मई 2026 में भट्टी, पाकिस्तान स्थित हैंडलर सोहेल अहमद समेत कुल नौ आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था.

कार बम विस्फोट मामले में भी सामने आया कनेक्शन

अंबाला के बलदेव नगर पुलिस स्टेशन से जुड़ा मामला एक कार बम विस्फोट से संबंधित है. जांच में गिरफ्तार किए गए एक आरोपी के शहजाद भट्टी से सीधे संपर्क होने के प्रमाण मिले हैं. इसके बाद एनआईए ने इस मामले को अपनी व्यापक जांच का हिस्सा बनाया. एनआईए ने कहा है कि तीनों मामलों में उसकी जांच लगातार जारी है. एजेंसी का लक्ष्य इन आतंकी हमलों से जुड़े सभी पहलुओं का पता लगाना और सीमा पार से संचालित आतंकवादी-गैंगस्टर नेटवर्क की पूरी साजिश का खुलासा करना है. जांच एजेंसी का मानना है कि इन मामलों के तार पाकिस्तान से संचालित नेटवर्क से जुड़े हैं, जो भारत में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए स्थानीय मॉड्यूल और आपराधिक गिरोहों का इस्तेमाल कर रहे थे.

Previous article सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, चांदी हुई सुस्त; जानें 9 जून को आपके शहर में क्या हैं सोने-चांदी के भाव
Next article Madhubani: घरेलू विवाद में पति और बेटे ने महिला को पीट-पीटकर हत्या, साक्ष्य मिटाने के लिए शव भी जलाया
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel