[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली स्टेशन में भगदड़ की वजह आई सामने, पुलिस ने बताया क्यों मची अफरातफरी

Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली स्टेशन में भगदड़ की वजह आई सामने, पुलिस ने बताया क्यों मची अफरातफरी

0
Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली स्टेशन में भगदड़ की वजह आई सामने, पुलिस ने बताया क्यों मची अफरातफरी
New Delhi Railway Station Stampede reason

New Delhi Railway Station Stampede: दिल्ली पुलिस ने रविवार को बताया- दो ट्रेनों – प्रयागराज एक्सप्रेस और प्रयागराज स्पेशल के समान नामों को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई. जिससे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई. अधिकारियों के अनुसार, प्रयागराज स्पेशल के प्लेटफॉर्म 16 पर आने की घोषणा से प्लेटफॉर्म 14 पर प्रयागराज एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे यात्रियों में दहशत फैल गई. भ्रम की स्थिति में, जो यात्री प्लेटफॉर्म 14 पर अपनी ट्रेन में नहीं चढ़ सके, उन्होंने सोचा कि उनकी ट्रेन प्लेटफॉर्म 16 पर आ रही है. जिसके बाद भीड़ बढ़ती चली गई और भगदड़ मच गई. जनरल टिकट वाले यात्री प्लेटफॉर्म 12, 13 और 14 की ओर भागने लगे जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया.

ट्रेन के देर होने से स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ती गई

दिल्ली पुलिस के अनुसार, प्रयागराज के लिए चार ट्रेनें रवाना होनी थीं, जिनमें से तीन देरी से चल रही थीं. जिससे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी. उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने बताया- “कुछ लोग सीढ़ियों का इस्तेमाल करके फुटओवर ब्रिज से प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 की ओर उतर रहे थे, वे फिसल गए और दूसरों पर गिर गए.”

यह भी पढ़ें: दिल्ली भगदड़ के बाद अलर्ट मोड पर बिहार के रेलवे स्टेशन, विक्रमशिला एक्सप्रेस रद्द, सैकड़ों टिकट हुए कैंसिल

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया भगदड़ की वजह

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने भगदड़ की वजह बताते हुए कहा, “कुछ लोग सीढ़ियों का इस्तेमाल करके फुटओवर ब्रिज से प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 की ओर उतर रहे थे, वे फिसल गए और दूसरों पर गिर गए.”

यह भी पढ़ें: Delhi Stampede Video : हाथगाड़ी पर शव ढोए, रेलवे स्टेशन पर मौजूद कुली ने कहा- चप्पल और जूते बिखरे थे

भगदड़ की जांच के लिए समिति गठित

रेलवे ने नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की जांच के लिए समिति गठित की है. जिसमें दो सदस्यों के नाम रविवार को घोषित किए. उत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक नरसिंह देव और उत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त पंकज गंगवार समिति के सदस्य हैं. समिति ने जांच शुरू कर दी है और नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन की सभी वीडियो फुटेज जुटाने के आदेश दिए हैं.

Previous article Kariyatthi 2025: अभिनेता पंकज कश्यप ने पर्दे पर पेश की रंगभेद की कहानी, बताया चेहरे के रंग ने कई लोगों की जिंदगी खराब कर दी
Next article दो लड़कियों को बहियार में बुलाया, एक की हत्या, एक जख्मी
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel