[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Nepal Violence: नेपाल हिंसा पर एक्शन में भारत, दूतावास की बढ़ाई गई सुरक्षा, नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी

Nepal Violence: नेपाल हिंसा पर एक्शन में भारत, दूतावास की बढ़ाई गई सुरक्षा, नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी

0
Nepal Violence: नेपाल हिंसा पर एक्शन में भारत, दूतावास की बढ़ाई गई सुरक्षा, नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी
प्रदर्शनकारियों ने सिंह दरबार में धावा बोला

Nepal Violence: नेपाल हिंसा में अब तक 22 प्रदर्शनकारियों की मौत हुई है. जबकि 300 से अधिक घायल हुए हैं. नेपाल हिंसा को देखते हुए, भारत ने मंगलवार को अपने नागरिकों से वहां की स्थिति सामान्य होने तक पड़ोसी देश की यात्रा स्थगित करने को कहा. एक परामर्श जारी कर विदेश मंत्रालय ने नेपाल में मौजूद भारतीय नागरिकों से सड़कों पर निकलने से बचने और सावधानी बरतने को कहा.

विदेश मंत्रालय के एडवाइजरी में क्या बताया गया?

बयान में विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘नेपाल में बदल रहे हालात को देखते हुए, भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे स्थिति सामान्य होने तक नेपाल की यात्रा स्थगित कर दें. नेपाल में मौजूद भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने-अपने निवास स्थानों पर ही रहें, सड़कों पर निकलने से बचें और पूरी सावधानी बरतें.”

भारतीय दूतावास की बढ़ाई गई सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबर जारी

भारी हिंसा और प्रदर्शन को देखते हुए नेपाल में भारतीय दूतावास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को नेपाल के अधिकारियों और काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास द्वारा जारी सुरक्षा सलाह का पालन करने की सलाह दी. विदेश मंत्रालय ने कहा, “किसी भी सहायता की आवश्यकता होने पर, कृपया काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करें: 977 – 980 860 2881; 977 – 981 032 6134.”

People-Burnt-Police-Vehicle
लोगों ने पुलिस वाहन जला दिया

भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया बैन के लिए युवाओं में भारी गुस्सा

सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के कारण हुए बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया.

भारत ने शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने की अपील की

भारत ने कहा है कि नेपाल में विरोध प्रदर्शनों के दौरान कई युवाओं की मौत होने से उसे गहरा दुख हुआ है और उसने आशा व्यक्त की है कि इन मुद्दों का शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकाला जाएगा. सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच एयर इंडिया, इंडिगो और नेपाल एयरलाइंस ने दिल्ली से काठमांडू जाने वाली अपनी उड़ानें रद्द कर दीं.

ये भी पढ़ें: Nepal President Ram Chandra Paudel Resigned: हिंसा के बाद नेपाल के राष्ट्रपति ने दिया इस्तीफा, सुबह पीएम ओली से छोड़ा था अपना पद

Previous article गुरुकुलम के बच्चों के बीच बांटी गयी पठन-पाठन की सामग्री
Next article बच्चों को पर्यावरणीय उर्जा स्रोतों के बारे में किया जागरूक
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel