[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National नीट यूजी री-एग्जाम से पहले NTA की मॉक ड्रिल, सुरक्षा के लिए दो लाख से अधिक कर्मी तैनात

नीट यूजी री-एग्जाम से पहले NTA की मॉक ड्रिल, सुरक्षा के लिए दो लाख से अधिक कर्मी तैनात

0
नीट यूजी री-एग्जाम से पहले NTA की मॉक ड्रिल, सुरक्षा के लिए दो लाख से अधिक कर्मी तैनात
नीट यूजी री-एग्जाम 21 जून को

NEET UG Re Examination: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कहा है कि वह नीट-यूजी 2026 पुनर्परीक्षा के सुचारू, सुरक्षित और पारदर्शी आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है. तैयारियों के तहत शनिवार (20 जून) को देशभर में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी, ताकि परीक्षा के दिन सभी व्यवस्थाओं की को जांचा जा सके. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पुनर्परीक्षा रविवार (21 जून) को आयोजित होगी और इसके लिए सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं.

22.79 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

एनटीए के मुताबिक, नीट-यूजी 2026 पुनर्परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक पारंपरिक कागज-कलम (Pen and Paper) मोड में आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा के लिए देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में कुल 22.79 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है. दिव्यांग अभ्यर्थियों को प्रतिपूरक समय की सुविधा दी जाएगी, जिसके तहत पात्र उम्मीदवारों को शाम 6:20 बजे तक परीक्षा देने का अवसर मिलेगा.

सुरक्षा और निगरानी के लिए बड़ी तैनाती

परीक्षा के सुरक्षित संचालन के लिए गोपनीय प्रश्नपत्र और अन्य परीक्षा सामग्री के परिवहन की जिम्मेदारी जिला प्रशासन, पुलिस बलों और विशेष एस्कॉर्ट टीमों को सौंपी गई है. एनटीए ने बताया कि परीक्षा मैनेजमेंट के लिए 674 शहर समन्वयक (City Coordinator) नियुक्त किए गए हैं, जबकि परीक्षा केंद्रों की स्वतंत्र निगरानी के लिए 6,669 पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है. इसके अलावा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर अधीक्षक और निरीक्षकों की नियुक्ति की गई है.

मेडिकल कॉलेजों को एनएमसी का विशेष निर्देश

इस बीच, राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) ने अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने में सहयोग करें. आयोग ने कॉलेजों के डीन और प्राचार्यों को भेजे गए नोटिस में कहा है कि 20 और 21 जून को विद्यार्थियों को सामान्य छुट्टी न दिया जाए. केवल विशेष परिस्थितियों और उचित कारण होने पर ही छुट्टी प्रदान की जाए.

प्रश्नपत्र लीक विवाद के बाद हो रही पुनर्परीक्षा

मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट-यूजी परीक्षा इस साल 3 मई को आयोजित की गई थी. हालांकि, प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के बाद 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई थी. मामले की जांच सीबीआई कर रही है. इसी क्रम में 21 जून को पुनर्परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसके लिए एनटीए और संबंधित एजेंसियों ने सुरक्षा एवं निगरानी के व्यापक इंतजाम किए हैं.

Previous article Motihari Land News: सदर अंचल में जमाबंदी परिमार्जन का नया खेल, एक जमीन पर दो-दो दावेदार
Next article 12 करोड़ का नुकसान, फिर भी खुश हैं ऋषभ पंत! IPL ट्रेड की बड़ी कहानी आई सामने
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel