[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National NEET-UG 2024: ‘पेपर लीक से जुड़ी जमीनी हकीकत राहुल-अखिलेश की बढ़ा देगी मुश्किलें’, धर्मेंद्र प्रधान ने दिखाया आईना

NEET-UG 2024: ‘पेपर लीक से जुड़ी जमीनी हकीकत राहुल-अखिलेश की बढ़ा देगी मुश्किलें’, धर्मेंद्र प्रधान ने दिखाया आईना

0
NEET-UG 2024: ‘पेपर लीक से जुड़ी जमीनी हकीकत राहुल-अखिलेश की बढ़ा देगी मुश्किलें’, धर्मेंद्र प्रधान ने दिखाया आईना
Dharmendra Pradhan

NEET-UG 2024: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर पलटवार किया. उन्होंने एक्स पर राहुल-अखिलेश को टैग करते हुए लंबा पोस्ट किया. शिक्षा मंत्री ने लिखा, पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी और उनका गुट ‘घड़ियाली आंसू बहा रहे’ हैं. प्रधान ने कहा, पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार और उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार के दौरान के प्रश्नपत्र लीक से जुड़ी जमीनी हकीकत दोनों की मुश्किलें बढ़ा देगी.

https://www.youtube.com/watch?v=ly-neLWhliY

राहुल गांधी ने संसद में नीट मामले को लेकर सरकार पर बोला हमला

लोकसभा में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) विवाद को लेकर सोमवार को विपक्ष ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को निशाने पर लिया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद में कहा कि देश की परीक्षा प्रणाली में एक बहुत गंभीर समस्या है और प्रधान ने इसके लिए खुद को छोड़कर सभी को दोषी ठहराया है.

प्रधान ने राहुल गांधी से पूछे सवाल

राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने सवाल किया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार जब सत्ता में थी, तो वह अनुचित आचरण निषेध विधेयक, 2010 सहित शैक्षणिक संस्थानों में कदाचार रोकने वाले विधेयकों को लागू करने में क्यों ‘विफल’ रही. प्रधान ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में लिखा, शायद राहुल गांधी अनुचित व्यवहार की बुनियादी बातों और गणित को बहुत अच्छी तरह से समझते हैं और इससे पता चलता है कि कांग्रेस सरकार अनुचित आचरण निषेध विधेयक-2010 सहित शैक्षणिक संस्थानों में कदाचार को रोकने के विधेयकों को लागू करने में क्यों विफल रही. उन्होंने कहा कि क्या नेता प्रतिपक्ष बता सकते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने किस मजबूरी, दबाव और किन कारणों से अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए कानून लाने से इनकार कर दिया? मंत्री ने यह भी कहा कि पिछले सात वर्षों में प्रश्नपत्र लीक का कोई साक्ष्य नहीं मिला है.

Also Read: NEET-UG 2024: सुप्रीम कोर्ट ने IIT दिल्ली के निदेशक को विशेषज्ञों की टीम गठित करने का दिया निर्देश, मांगी रिपोर्ट

Previous article श्रृंगी ऋषि धाम में पहली सोमवारी को उमड़ी भीड़
Next article UTI Vs Vaginosis : कैसे होता है वेजेनोसिस यूटीआई से अलग ? जानिए.
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel