[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National NEET Paper Leak Case: सीबीआई ने नीट पेपर लीक मामले में पहला आरोपपत्र दाखिल किया, ये नाम शामिल

NEET Paper Leak Case: सीबीआई ने नीट पेपर लीक मामले में पहला आरोपपत्र दाखिल किया, ये नाम शामिल

0
NEET Paper Leak Case: सीबीआई ने नीट पेपर लीक मामले में पहला आरोपपत्र दाखिल किया, ये नाम शामिल
cbi-neet paper leak

NEET Paper Leak Case: नीट परीक्षा के कथित प्रश्न पत्र लीक मामले में सीबीआई ने गुरुवार को पहला आरोपपत्र दाखिल किया. जिसमें 13 आरोपियों के नाम शामिल हैं. सीबीआई ने अब तक इस मामले में 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 15 को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है और 58 स्थानों पर तलाशी ली है.

NEET Paper Leak Case: आरोपपत्र में 13 आरोपियों के नाम शामिल

नीतीश कुमार, अमित आनंद, सिकंदर यादवेंदु, आशुतोष कुमार-1, रोशन कुमार, मनीष प्रकाश, आशुतोष कुमार-2, अखिलेश कुमार, अवधेश कुमार, अनुराग यादव, अभिषेक कुमार, शिवनंदन कुमार और आयुष राज.

सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों दोबारा परीक्षा की मांग वाली याचिका कर दी थी खारिज

नीट-यूजी 2024 के असफल अभ्यर्थियों को बड़ा झटका देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों परीक्षा को रद्द करने और दोबारा कराने की मांग वाली याचिकाएं खारिज कर दी थी. कोर्ट ने उस समय कहा था कि रिकॉर्ड में ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे यह निष्कर्ष निकाला जा सके कि इसकी शुचिता के ‘प्रणालीगत उल्लंघन’ के कारण यह ‘दूषित’ हुई है.

Also Read: Assembly Poll: कांग्रेस ने झारखंड समेत 4 चुनावी राज्यों के लिए बनाई स्क्रीनिंग कमेटी, इन नेताओं को किया शामिल

नीट-यूजी के लिए काउंसलिंग 14 अगस्त से शुरू होगी

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (नीट-यूजी) 2024 के लिए काउंसलिंग 14 अगस्त से शुरू होगी. अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के संबंध में ताजा जानकारी और नोटिस के लिए एमसीसी की वेबसाइट देखने की सलाह दी गई है. देश भर के लगभग 710 मेडिकल कॉलेजों में लगभग 1.10 लाख एमबीबीएस सीट के आवंटन के लिए काउंसलिंग होगी. इसके अतिरिक्त आयुष और नर्सिंग सीट के अलावा 21,000 बीडीएस सीट के लिए भी काउंसलिंग होगी. एमसीसी अखिल भारतीय कोटे की 15 प्रतिशत सीट और सभी एम्स, जेआईपीएमईआर पांडिचेरी की 100 प्रतिशत सीट, सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों की सीट और डीम्ड विश्वविद्यालयों की 100 प्रतिशत सीट के लिए काउंसलिंग आयोजित करेगी.
एनटीए ने नीट-यूजी के अंतिम परिणाम घोषित किए, टॉप करने वाले की संख्या 61 से घटकर 17 हुई
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शुक्रवार 26 जुलाई को विवादों से घिरी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) के अंतिम परिणाम घोषित किए. संशोधित परिणामों में 17 अभ्यर्थियों ने टॉप किया, जबकि पहले जारी नतीजों में 61 अभ्यर्थी शीर्ष स्थान पर थे.

उत्तराखंड में बादल फटने से भारी तबाही

https://www.youtube.com/watch?v=gWC1lzPgru8
Previous article एनएचएम कर्मियों का रोषपूर्ण प्रदर्शन
Next article धूमधाम से मनाया गया जिले का 38वां स्थापना दिवस, कलाकारों ने प्रस्तुत किया रंगारंग कार्यक्रम
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel