[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Neet Exam : गड़बड़ी पाई गई तो एनटीए में जवाबदेही तय होगी, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा

Neet Exam : गड़बड़ी पाई गई तो एनटीए में जवाबदेही तय होगी, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा

0
Neet Exam : गड़बड़ी पाई गई तो एनटीए में जवाबदेही तय होगी, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा

Neet Exam : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से शुक्रवार को नीट के परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों ने मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने पीटीआई न्यूज एजेंसी के साथ बातचीत में कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, यदि कोई गड़बड़ी नजर आई तो इसके लिए एनटीए में जवाबदेही तय की जाएगी.नीट की परीक्षा में टाॅपर्स की संख्या में वृद्धि पर उन्होंने कहा कि इसकी वजह संभवत: यह हो सकती है कि एनसीईआरटी के तर्कसंगत पाठ्यक्रम के अनुसार नीट के सिलेबस को कम किया गया और प्रश्न राज्य बोर्ड के सिलेबस के अनुसार पूछे गए.

कट-ऑफ और रैंक वन पाने वालों की संख्या बढ़ी

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कट-ऑफ और रैंक वन पाने वालों की संख्या बढ़ रही है, क्योंकि अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ गई है, जिसकी वजह से कंपीटिशन बढ़ गया है. उन्होंने कहा कि छात्रों की चिंता को सरकार समझती है और पूरी निष्पक्षता के साथ न्याय होगा. गुरुवार को भी शिक्षा मंत्री ने यह कहा था कि किसी भी परीक्षार्थी को घबराने की जरूरत नहीं है. उनके साथ न्याय करना सरकार और एनटीए की जिम्मेदारी है. उन्होंने यह भी कहा था कि पेपरलीक के कोई प्रमाण अबतक नहीं मिले हैं. साथ ही धर्मेंद्र प्रधान ने यह भी कहा था कि एनटीए एक प्रामाणिक संस्था है.

Also Read : NEET Exam : CBI जांच कराने की याचिका पर NTA और सरकार को नोटिस, सभी याचिकाओं पर 8 जुलाई को सुनवाई

IND vs AUS टेस्ट मैच के टिकट बुकिंग हुई शुरू, जानें कैसे करें बुक

Weather Forecast: उत्तर भारत में भीषण गर्मी, बिहार- झारखंड में देरी से पहुंचेगा मानसून, जानिए अपने शहर का हाल

एनटीए ने ग्रेस मार्क्स को रद्द किया

ज्ञात हो कि गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में एनटीए ने यह कहा कि उसने ग्रेस मार्क्स को रद्द कर दिया है. एनटीए ने यह बताया कि 1563 बच्चों का स्कोरकार्ड रद्द किया गया है. जिन बच्चों का स्कोरकार्ड रद्द हुआ है उन्हें दोबारा परीक्षा देनी होगी. जो बच्चे परीक्षा में उपस्थित नहीं होंगे उन्हें बिना ग्रेस मार्क्स के ही काउंसलिंग में शामिल होना होगा. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान यह कहा कि काउंसलिंग नहीं रोकी जाएगी और नीट से संबंधित तमाम याचिकाओं पर आठ जुलाई को सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट ने आज एनटीए और केंद्र सरकार को नोटिस भी किया है.

Previous article टीबी मरीज खोज अभियान को लेकर डीडीसी ने किया जागरूकता रथ रवाना
Next article चुनिंदा शेयरों की लिवाली से बाजार बम-बम, सेंसेक्स-निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड
Avatar Of Rajneesh Anand
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel