तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: NDA में सीटों का बंटवारा, 27 पर चुनाव लड़ेगी BJP
NDA Seat Sharing: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया. ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) ने सोमवार को बताया- बीजेपी सहित NDA के प्रमुख घटक दलों के लिए सीट बंटवारे की व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया.
NDA Seat Sharing: अन्नाद्रमुक ने बताया- समझौते के अनुसार बीजेपी 27 सीटों पर, पट्टाली मक्कल काची 18 सीटों पर, अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
एनडीए के इन नेताओं ने सीटों के बंटवारे को दिया अंतिम रूप
बीजेपी के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल, पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के शीर्ष नेता अंबुमणि रामदास और अम्मा मक्कम मुनेत्र कषगम (एएमएमके) प्रमुख टीटीवी दिनाकरन सहित गठबंधन दलों के नेताओं की उपस्थिति में, अन्नाद्रमुक प्रमुख के. पलानीस्वामी ने पार्टी मुख्यालय में सीट बंटवारे की घोषणा की.
तमिलनाडु में कब है विधानसभा चुनाव? देखें पूरा शेड्यूल
तमिलनाडु में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होना है. जबकि वोटों की गिनती 4 मई को होगी.
नोटिफिकेशन – 30.03.26
नामांकन की अंतिम तारीख – 06.04.26
नामांकन पत्रों की जांच – 07.04.26
उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख – 09.04.26
वोटिंग – 23.04.26
मतगणना – 04.05.26
