[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National NCERT न्यायपालिका चैप्टर विवाद: पीएम मोदी नाराज, कहा- जवाबदेही तय हो और दोषियों पर कार्रवाई हो

NCERT न्यायपालिका चैप्टर विवाद: पीएम मोदी नाराज, कहा- जवाबदेही तय हो और दोषियों पर कार्रवाई हो

0
NCERT न्यायपालिका चैप्टर विवाद: पीएम मोदी नाराज, कहा- जवाबदेही तय हो और दोषियों पर कार्रवाई हो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. फाइल फोटो- ANI.

NCERT की कक्षा 8 की सोशल साइंस की किताब में ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ से जुड़े एक हिस्से को शामिल किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ी आपत्ति जताई है. प्रधानमंत्री ने यह मुद्दा कैबिनेट बैठक में उठाया, जो नव-निर्मित पीएमओ ‘सेवा तीर्थ’ में आयोजित पहली बैठक थी. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने सवाल किया कि कक्षा 8 के छात्रों को ऐसे अध्याय क्यों पढ़ाए जा रहे हैं और पाठ्यपुस्तकों की सामग्री की निगरानी कौन कर रहा है? किसी न किसी को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए. गुरुवार को पीएम ने विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को निर्देश दिया कि वे यह पता करें कि सामाजिक विज्ञान की किताब के विवादित हिस्से का मसौदा किसने तैयार किया और इसके लिए कौन जिम्मेदार है. उन्होंने यह भी कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए

एनसीईआरटी अब यह पता लगा रही है कि पाठ्यपुस्तकें तैयार करने की प्रक्रिया में ऐसा कौन-सा निर्णय हुआ, जिसके चलते ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ से जुड़े अध्याय को शामिल किया गया. परिषद उन व्यक्तियों की पहचान भी कर रही है, जो इस सामग्री को शामिल करने के लिए जिम्मेदार थे. गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक के जारी होने पर रोक लगा दी. एनसीईआरटी ने बुधवार को इस अध्याय को लेकर सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद ‘अनुचित सामग्री’ के लिए माफी मांगी थी और कहा कि उपयुक्त प्राधिकरणों से परामर्श कर पुस्तक को दोबारा लिखा जाएगा.

क्या था विवादित हिस्सा?

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर कड़ी टिप्पणी करते हए कहा कि वह ‘दुनिया में किसी को भी’ न्यायपालिका की साख को ठेस पहुंचाने की अनुमति नहीं देगा. एनसीईआरटी द्वारा जारी कक्षा 8 की नई सामाजिक विज्ञान की किताब का नाम ‘एक्सप्लोरिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड, वॉल्यूम II’ (Exploring Society: India and Beyond, Vol II) है. इसमें ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ शीर्षक से एक खंड शामिल किया गया था. यह हिस्सा ‘हमारे समाज में न्यायपालिका की भूमिका’ नामक अध्याय का भाग था, जो पेज 125-142 तक था. 

इस अध्याय में भारतीय न्यायिक प्रणाली के सामने मौजूद ‘चुनौतियों’ में ‘न्यायपालिका के विभिन्न स्तरों पर भ्रष्टाचार’ और ‘मामलों का भारी लंबित बोझ’ जैसी बातों का उल्लेख किया गया था. इसे 24 फरवरी को ही आधिकारिक तौर पर जारी किया गया था, लेकिन रिलीज होने के कुछ समय बाद, सुप्रीम कोर्ट ने इस पर सख्त नाराजगी दिखाई, जिसके बाद इसे NCERT की वेबसाइट से हटा लिया गया और आगे के सर्कुलेशन पर भी पूरी तरह रोक लगा दी गई. 

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर यह भी टिप्पणी की कि न्यायपालिका को बदनाम करने के लिए यह ‘एक सुनियोजित साजिश’ प्रतीत होती है. अदालत ने कक्षा 8 की एनसीईआरटी पुस्तक पर ‘पूर्ण प्रतिबंध’ लगाते हुए इसके सभी भौतिक और डिजिटल प्रतियों को जब्त करने का आदेश दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार; अवमानना का नोटिस भी दिया

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने शिक्षा मंत्रालय की ओर से पेश तुषार मेहता से कहा कि इस पूरे मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि न्यायपालिका के प्रमुख के रूप में यह उनकी जिम्मेदारी है कि जवाबदेही तय की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो. सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी के अध्यक्ष प्रोफेसर दिनेश प्रसाद सकलानी और स्कूली शिक्षा सचिव को कंटेंप्ट ऑफ कोर्ट का नोटिस भी जारी किया है. अदालत के कड़े रुख के बाद सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने शिक्षा मंत्रालय की ओर से बिना किसी शर्त के सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी. वहीं, एनसीईआरटी ने भी विवाद को लेकर बिना शर्त खेद जताया और कहा कि वह संबंधित पुस्तक को वापस लेगी तथा विवादित पाठ्यक्रम को नए सिरे से तैयार करेगी.

ये भी पढ़ें:- अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा- भाजपा और कांग्रेस को दुश्मनी सिर्फ मुसलमानों से

शिक्षा मंत्री ने इस विषय पर जताया दुख

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने न्यायपालिका में भ्रष्टाचार से जुड़े एनसीईआरटी के अध्याय पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जवाबदेही तय की जाएगी तथा इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी. गुरुवार को झारखंड में पत्रकारों से बात करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जैसे ही यह मामला उनके संज्ञान में आया, उन्होंने एनसीईआरटी को संबंधित किताब वापस लेने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा, ‘हम न्यायपालिका का सर्वोच्च सम्मान करते हैं. न्यायपालिका जो कहेगी, हम उसे स्वीकार करेंगे और उसका पालन करेंगे. जो कुछ हुआ है, उससे मैं बेहद दुखी हूं और इसके लिए खेद व्यक्त करता हूं. जब यह मामला मेरे संज्ञान में आया, तो मैंने तुरंत एनसीईआरटी को किताबें वापस लेने का निर्देश दिया, ताकि उनका आगे प्रसार न हो.’

ये भी पढ़ें:- पीएम मोदी का इजराइल दौरा: व्यापार से सुरक्षा तक बढ़ा सहयोग, आतंकवाद को कड़ा संदेश

प्रधान ने आगे कहा, ‘न्यायपालिका का अपमान करने की कोई मंशा नहीं थी… सरकार की भी ऐसी कोई मंशा नहीं थी. हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और इसकी जांच की जाएगी. इस अध्याय को तैयार करने में जो लोग शामिल थे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. हम न्यायपालिका को आश्वस्त करना चाहते हैं कि ऐसी गलती दोबारा नहीं दोहराई जाएगी.’

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने कहा, ‘एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक निर्माण की प्रक्रिया की जांच कर रही है, जिसकी वजह से यह निर्णयगत त्रुटि हुई, और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान भी की जा रही है. इससे यह सुनिश्चित होगा कि भविष्य में इस तरह की अनुपयुक्तता पूरी तरह से टाली जा सके. यह काम पूरी सख्ती के साथ किया जाएगा.’

भाषा के इनपुट के साथ.

Previous article फाल्गुन मास के अंतिम प्रदोष व्रत के दिन शिवजी को अर्पित करें ये चीजें
Next article ‘केरा के पकौड़ी’ गाने से शिल्पी राज ने मचाई धूम, वीडियो में छाई एक्ट्रेस नीलम
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel