[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar हाइजैक एमवी लीला नॉरफॉक से सभी भारतीय रेस्क्यू, समुद्री लुटेरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का नेवी ने दिया निर्देश

हाइजैक एमवी लीला नॉरफॉक से सभी भारतीय रेस्क्यू, समुद्री लुटेरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का नेवी ने दिया निर्देश

0
हाइजैक एमवी लीला नॉरफॉक से सभी भारतीय रेस्क्यू, समुद्री लुटेरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का नेवी ने दिया निर्देश

सोमालिया तट के पास हाइजैक एमवी लीला नॉरफॉक जहाज में सवार सभी 15 भारतीयों को भारतीय नेवी ने रेस्क्यू कर लिया है. इसके अलावा भारतीय नौसेना ने छह क्रू मेंबर को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया है. वहीं, भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने अरब सागर में भारतीय युद्धपोतों को समुद्री लुटेरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने को कहा है. बता दें, व्यापारिक जहाजों पर इन लुटेरों के हमलों रोकने के लिए अरब सागर में नौसेना के 4 युद्धपोत तैनात किए गए हैं.

गौरतलब है कि भारतीय नौसेना के कमांडो अरब सागर में अपहृत जहाज एमवी लीला नॉरफोक में घुसकर ऑपरेशन को अंजाम दिया. इससे पहले जहाज के अपहरण की खबर मिलते ही भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस चेन्नई सोमालिया तट के पास पहुंच गया था. इसके बाद युद्धपोत से भारतीय नेवी ने अपना हेलीकॉप्टर भी लॉन्च किया था साथ ही समुद्री डाकुओं को अपहृत जहाज को छोड़ने की चेतावनी जारी की थी.

सभी भारतीय क्रू मेंबर्स सुरक्षित- सैन्य अधिकारी वहीं सैन्य अधिकारियों ने कहा है कि जहाज पर सवार सभी भारतीय दल सुरक्षित हैं. वहीं भारतीय नौसेना मुख्यालय गहरे समुद्र में अभियानों पर अब कड़ी नजर रख रहा है. बता दें, एमवी लीला नॉरफॉक नाम के इस जहाज के हाईजैक होने की जानकारी कल यानी गुरुवार शाम को मिली थी. जिसके बाद भारतीय नेवी हरकत में आयी.

Also Read: राजस्थान में मंत्रालय का हुआ बंटवारा, सीएम भजनलाल शर्मा के पास आठ तो दीया कुमारी को मिला यह खास विभाग

Previous article केके पाठक के निशाने पर आए हेडमास्टर, BPSC चयनित जूनियर शिक्षक को दिया स्कूल का प्रभार, ताकते रहे सीनियर
Next article VIDEO: झारखंड में लोकसभा चुनाव में भाजपा को परास्त करने के लिए I-N-D-I-A में सीट शेयरिंग जल्द
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel