[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Monsoon 2023 News: अभी झेलनी होगी और गर्मी, जानें कब से होगी मॉनसून की बारिश

Monsoon 2023 News: अभी झेलनी होगी और गर्मी, जानें कब से होगी मॉनसून की बारिश

0
Monsoon 2023 News: अभी  झेलनी होगी और गर्मी, जानें कब से होगी मॉनसून की बारिश
Undefined
Monsoon 2023 news: अभी झेलनी होगी और गर्मी, जानें कब से होगी मॉनसून की बारिश 7

Monsoon 2023 Updates: देश के कई राज्यों में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है और लोग मॉनसून की बारिश का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच आइए आपको मॉनसून की ताजा स्थिति के बारे में जानकारी देते हैं. बताया जा रहा है कि दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने और अगले दो दिनों में इसमें तेजी आने के चलते चक्रवाती हवाएं मॉनसून के केरल तट की ओर बढ़ने को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती हैं जिससे मॉनसून के आने में देरी हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से इस बाबत जानकारी दी गयी है. हालांकि, मौसम विभाग ने केरल में मॉनसून के आगमन की संभावित तारीख नहीं बतायी है.

Undefined
Monsoon 2023 news: अभी झेलनी होगी और गर्मी, जानें कब से होगी मॉनसून की बारिश 8

मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण अरब सागर के ऊपर पश्चिमी हवाओं में वृद्धि के साथ स्थितियां अनुकूल हो रही हैं. साथ ही, पश्चिमी हवाओं की गहराई धीरे-धीरे बढ़ती नजर आ रही है. यह पश्चिमी हवाएं औसत समुद्र तल से 2.1 किमी ऊपर तक चल रही हैं. वहीं, दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर बादल का दवाब भी बढ़ रहा है. हम उम्मीद करते हैं कि केरल में मॉनसून की शुरुआत के लिए इन अनुकूल परिस्थितियों में अगले तीन-चार दिनों के दौरान और सुधार होगा. इसकी लगातार निगरानी की जा रही है. हालांकि, केरल तट के पास पिछले 24 घंटे में बादलों में कमी आयी है.

Undefined
Monsoon 2023 news: अभी झेलनी होगी और गर्मी, जानें कब से होगी मॉनसून की बारिश 9

इसके अलावा, अगले 24 घंटे के दौरान अरब सागर के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इस प्रणाली के बनने और इसके मजबूत होने तथा उत्तर की ओर बढ़ने से केरल तट की ओर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के बढ़ने पर असर पड़ सकता है.

Undefined
Monsoon 2023 news: अभी झेलनी होगी और गर्मी, जानें कब से होगी मॉनसून की बारिश 10

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आम तौर पर एक जून को केरल में दस्तक देता है. हालांकि, इस साल इसमें देरी होने की संभावना है. अनुमान है कि आठ जून तक केरल तट पर मॉनसून पहुंच सकता है. हालांकि, वैज्ञानिकों ने कहा कि मॉनसून की शुरुआत में इस देरी से देश में खरीफ की बुआई और कुल बारिश पर असर पड़ने की संभावना नहीं है.

Undefined
Monsoon 2023 news: अभी झेलनी होगी और गर्मी, जानें कब से होगी मॉनसून की बारिश 11

मौसम विभाग ने पहले कहा था कि अल नीनो की स्थिति विकसित होने के बावजूद दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के मौसम में भारत में सामान्य बारिश होने की उम्मीद है. उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से कम बारिश होने की उम्मीद है. पूर्व और उत्तर पूर्व, मध्य और दक्षिण प्रायद्वीप में लंबी अवधि के औसत 87 सेंटीमीटर के हिसाब से 94-106% वर्षा होने की उम्मीद है.

Previous article इंतजार की घड़ी खत्म, JSSC ने CGL के विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए निकाली बंपर वैकेंसी
Next article Krishnapingal Sankashti Chaturthi 2023: आज है कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी,यहां देखें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel