[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Nashik Military Camp Explosion: तोप का गोला फटने से दो अग्निवीर जवान शहीद, लोड करते समय हुआ ब्लास्ट

Nashik Military Camp Explosion: तोप का गोला फटने से दो अग्निवीर जवान शहीद, लोड करते समय हुआ ब्लास्ट

0
Nashik Military Camp Explosion: तोप का गोला फटने से दो अग्निवीर जवान शहीद, लोड करते समय हुआ ब्लास्ट
Nashik Military Camp Explosion, Symbolic Image

Nashik Military Camp Explosion: फायरिंग अभ्यास के दौरान एक तोपखाने का गोला फटने से भारतीय सेना के दो अग्निवीर शहीद हो गये. अग्निवीर महाराष्ट्र के नासिक के देवलाली में आर्टिलरी स्कूल में प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद से आए थे. भारतीय सेना के अधिकारी ने कहा कि हादसे के सही कारण का पता लगाने के लिए सेना ने घटना की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए हैं.

आर्टिलरी सेंटर में हुआ हादसा
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना नासिक के आर्टिलरी सेंटर में हुई. उन्होंने बताया कि विस्फोट में अग्निवीर गोहिल विश्वराज सिंह और सैफत शिट शहाद हो गए हैं. उन्होंने बताया कि अग्निवीरों की एक टीम तोप से गोले छोड़ रही थी, तभी एक गोला फट गया, जिससे दो अग्निवीर घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें देवलाली के एमएच अस्पताल ले जाया गया. लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका. हवलदार अजीत कुमार की शिकायत के आधार पर देवलाली कैंप पुलिस थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है. घटना की जांच की जा रही है. भाषा इनपुट के साथ

Previous article Viral Video: भोजपुर में तैनात एक महिला सिपाही ने वर्दी पहनकर बनाई रील, सोशल मीडिया पर वायरल
Next article वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख से शेयर बाजार में गिरावट, 230 अंक गिरा सेंसेक्स
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel