[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Naresh Balyan: विधायक नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी पर बवाल, AAP और कांग्रेस ने मोदी सरकार पर बोला हमला

Naresh Balyan: विधायक नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी पर बवाल, AAP और कांग्रेस ने मोदी सरकार पर बोला हमला

0
Naresh Balyan: विधायक नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी पर बवाल, AAP और कांग्रेस ने मोदी सरकार पर बोला हमला
Naresh Balyan

Naresh Balyan: आप विधायक नरेश बाल्यान को रविवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. जहां से कोर्ट ने उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. बाल्यान को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जबरन वसूली के एक मामले में शनिवार को गिरफ्तार किया था. इधर आप विधायक की गिरफ्तारी पर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है. आप और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है.

आप ने मोदी और शाह पर बोला हमला

नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी पर आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, नरेश बाल्यान ने 5 बार लिखित शिकायत भेजी है. उन्होंने बताया है कि कैसे उन्हें रंगदारी के लिए कॉल आ रहे थे. उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि उन्हें फर्जी मामले में गिरफ्तार कर लिया गया. अरविंद केजरीवाल लगातार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था के बारे में सवाल पूछ रहे हैं, लेकिन इस पर कार्रवाई करने की बजाय अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल पर हमले की योजना बनाई और फिर हमारे विधायक को गिरफ्तार करवा दिया.

Also Read: Delhi Election: केजरीवाल का ऐलान, दिल्ली में बिना गठबंधन के चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

कांग्रेस ने भी बोला हमला

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने आप विधायक नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी पर कहा, “अगर यह स्पष्ट है कि उन्होंने कोई गैर कानूनी प्लानिंग की है, तब उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है. किसी को सिर्फ इसलिए गिरफ्तार नहीं किया जा सकता क्योंकि उसके पास किसी के साथ फोटो या वीडियो है”.

जबरन वसूली के मामले में पुलिस ने नरेश बाल्यान को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने शनिवार को जबरन वसूली के मामले में आप विधायक नरेश बाल्यान को गिरफ्तार किया था. बीजेपी ने बाल्यान का एक ऑडियो जारी किया था, जिसमें दावा किया था कि आप विधायक ने कुख्यात गैंगस्टर के साथ बातचीत की थी. दोनों के बीच जबरन वसूली को लेकर बातचीत हो रही थी.

Previous article बुलु कुमार लगातार चौथी बार बने पैक्स अध्यक्ष
Next article तिलकामांझी फाइटर्स ने बूढ़ानाथ चैंपियंस को हराया
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel