[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National जमीन से आसमान तक नजर, चाक चौबंद सुरक्षा, पड़ोसी देशों के प्रमुख बनेंगे नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के मेहमान

जमीन से आसमान तक नजर, चाक चौबंद सुरक्षा, पड़ोसी देशों के प्रमुख बनेंगे नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के मेहमान

0
जमीन से आसमान तक नजर, चाक चौबंद सुरक्षा, पड़ोसी देशों के प्रमुख बनेंगे नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के मेहमान
Narendra Modi Oath Ceremony

Narendra Modi Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी कल यानी रविवार को पीएम पद की शपथ लेंगे. 9 मई को शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहन समारोह आयोजित किया जाएगा. नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर दिल्ली में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने नौ और 10 जून के लिए राष्ट्रीय राजधानी को उड़ान निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया है. साथ ही निषेधाज्ञा भी लागू कर दी है. गौरतलब है कि 18वीं लोकसभा चुनाव के नतीजे में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिला है. इसी के साथ नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण करेंगे.

दिल्ली में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम
दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों की पांच कंपनियां, एनएसजी कमांडो, ड्रोन और ‘स्नाइपर’ को तैनात किया जाएगा. शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष आ रहे हैं. ऐसे में दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है. दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में नौ और 10 जून यानी दो दिन तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी. उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए दिल्ली के हवाई क्षेत्र में उड़ान निषेध लागू रहेगा.

इन देशों के राष्ट्राध्यक्ष बनेंगे शपथ ग्रहण समारोह के गवाह
गौरतलब है कि शपथ ग्रहण समारोह में बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, भूटान, नेपाल, मॉरीशस और सेशेल्स के शीर्ष नेता शामिल हो सकते हैं. दिल्ली पुलिस ने शहर के लीला, ताज, आईटीसी मौर्या, क्लेरिजेस और ओबेरॉय जैसे होटल को पहले ही सुरक्षा घेरे में ले लिया है. सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली पुलिस के स्वाट और एनएसजी के कमांडो राष्ट्रपति भवन समेत विभिन्न अहम स्थानों के आसपास तैनात रहेंगे.

तीन घेरे में होगी सुरक्षा व्यवस्था
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सुरक्षा की जानकारी देते हुए कहा कि आयोजन राष्ट्रपति भवन के अंदर होना है, इसलिए परिसर के अंदर और बाहर तीन-स्तरीय सुरक्षा होगी. उन्होंने कहा कि ‘बाहरी घेरे’ पर दिल्ली पुलिस के जवान तैनात रहेंगे, उसके बाद अर्धसैनिक बल के जवान और ‘भीतरी घेरे’ में राष्ट्रपति भवन की आंतरिक सुरक्षा के जवान तैनात रहेंगे. वहीं विदेशी मेहमान जिन रास्तों से गुजरेंगे उन पर स्नाइपर और सशस्त्र पुलिसकर्मियों के तैनात किया जाएगा. इसके अलावा सभी इलाकों की ड्रोन से निगरानी की जाएगी. शपथ ग्रहण समारोह के देखते हुए हुए कई रुटों में भी बदलाव किया जाएगा.


तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी
गौरतलब है कि 18वीं लोकसभा चुनाव में एनडीए ने बहुमत हासिल किया है. 293 सीटें जीतकर एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया है. वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया ने 234 सीटें हासिल कीं हैं. शुक्रवार को नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया. इसके बाद एनडीए ने राष्ट्रपति से मिलकर उन्हें समर्थन की लिस्ट सौंपी गई. जिसके बाद राष्ट्रपति ने नरेंद्र मोदी को सरकार गठन करने का न्योता दिया. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Today News Wrap: नरेंद्र मोदी तीसरी बार संभालेंगे देश की बागडोर, CBI की अंतिम चार्जशीट में लालू, राबड़ी, तेजस्वी समेत 78 नाम, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

Previous article झारखंड के अब पांच जिले ही अब रह गये हैं नक्सल प्रभावित, गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को भेजी रिपोर्ट
Next article Ramoji Rao: मीडिया हस्ती और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का निधन
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel