[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Narendra Modi: पीएम मोदी ने तमिलनाडु को 4900 करोड़ का दिया तोहफा, कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

Narendra Modi: पीएम मोदी ने तमिलनाडु को 4900 करोड़ का दिया तोहफा, कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

0
Narendra Modi: पीएम मोदी ने तमिलनाडु को 4900 करोड़ का दिया तोहफा, कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
Narendra Modi in Tamil Nadu

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार देशों की यात्रा समाप्त कर तमिलनाडु पहुंचे. वहां उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं को उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद तूतीकोरिन में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “आज भारत सरकार मेक इन इंडिया और मिशन मैन्युफैक्चरिंग पर ज़ोर दे रही है. आप सभी ने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मेक इन इंडिया की ताकत देखी है. भारत में बने हथियारों ने आतंकी ठिकानों को मलबे में बदलने में बड़ी भूमिका निभाई है. भारत में बने हथियार आज भी आतंकवाद के आकाओं को रातों में जगाए रखते हैं.”

पीएम मोदी ने कारगिल के वीर नायकों को किया नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज कारगिल विजय दिवस है. मैं सबसे पहले कारगिल के वीर नायकों को नमन करता हूं और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मैं भाग्यशाली हूं कि चार दिवसीय विदेश यात्रा के बाद मुझे भगवान श्री राम की इस पावन धरती पर आने का अवसर मिला है. मेरी इस यात्रा के दौरान भारत और इंग्लैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता हुआ.”

हम विकसित भारत और विकसित तमिलनाडु का निर्माण करेंगे : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “यह भारत पर दुनिया के बढ़ते विश्वास और भारत के नए आत्मविश्वास का प्रतीक है. इसी आत्मविश्वास के साथ हम एक विकसित भारत, एक विकसित तमिलनाडु का निर्माण करेंगे. आज भगवान रामेश्वर और तिरुचेंदूर मुरुगन के आशीर्वाद से थूथुकुडी में विकास का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है.”

ये भी पढ़ें: PM मोदी ने मारी बाजी, दुनिया के लोकप्रिय नेताओं की लिस्ट में टाॅप पर पहुंचे, जानिए ट्रंप को मिला कौन सा स्थान

ब्रिटेन में बिकने वाले 99% भारतीय उत्पाद कर-मुक्त होंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं, “आज हम अपने प्रयासों से एक विकसित तमिलनाडु और एक विकसित भारत के विजन को आगे बढ़ा रहे हैं. ब्रिटेन और भारत के बीच एक मुक्त व्यापार समझौता हुआ है, जो इस विजन को और गति देता है. यह समझौता भारत की अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती देगा; यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की हमारी गति को और तेज करेगा.” “इस एफटीए समझौते के बाद, ब्रिटेन में बिकने वाले 99% भारतीय उत्पाद कर-मुक्त होंगे. जब ब्रिटेन में भारतीय सामान सस्ता होगा, तो उसकी मांग बढ़ेगी…भारत-ब्रिटेन एफटीए से तमिलनाडु के युवाओं, हमारे लघु उद्योगों, एमएसएमई और स्टार्ट-अप्स को सबसे अधिक लाभ होगा.”

Previous article फरार दो आरोपित गिरफ्तार
Next article एसडीआरएफ ने सरयू नदी से निकाला बुजुर्ग का शव
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel