[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Nagpur Violence Video: दो गुटों में भिड़ंत के बाद भड़की हिंसा, जमकर पत्थरबाजी; कई वाहन आग के हवाले, तनाव

Nagpur Violence Video: दो गुटों में भिड़ंत के बाद भड़की हिंसा, जमकर पत्थरबाजी; कई वाहन आग के हवाले, तनाव

0
Nagpur Violence Video: दो गुटों में भिड़ंत के बाद भड़की हिंसा, जमकर पत्थरबाजी; कई वाहन आग के हवाले, तनाव
Maharashtra violence

Nagpur Violence: नागपुर के महल इलाके में दो समूहों के बीच विवाद के बाद तनाव फैल गया है. दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई. कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया. घटनास्थल पर मौजूद एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. आग लगाए गए वाहनों में लगी आग को बुझाने के प्रयास जारी हैं.

पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान ने देने की अपील की

हिंसा पर डीसीपी नागपुर अर्चित चांडक ने कहा, “यह घटना कुछ गलतफहमी के कारण हुई. स्थिति अभी नियंत्रण में है. मैं सभी से अपील करता हूं कि वे बाहर न निकलें. पत्थरबाजी न करें. पत्थरबाजी हो रही थी, इसलिए हमने बल का प्रदर्शन किया और आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया. कुछ वाहनों में आग लगा दी गई, हमने फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग बुझाई. कुछ पुलिस कर्मी घायल हुए, पथराव के दौरान मेरे पैर में भी हल्की चोट आई. लेकिन हम सभी से शांति बनाए रखने का आग्रह करते हैं. अफवाहों पर भरोसा न करें. कानून व्यवस्था को न बिगाड़ें और पुलिस का सहयोग करें. हम कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं.”

दो जेसीबी आग के हवाले

नागपुर के महल इलाके में हिंसा के दौरान एक जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया गया. पुलिस कर्मी और फायर ब्रिगेड के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया, “दो जेसीबी आग के हवाले कर दी गईं और कुछ और वाहन भी प्रभावित हुए. एक फायरमैन घायल हो गया है.”

Previous article No Makeup Look : कॉलेज और ऑफिस के लिए परफेक्ट है ये नो मेकअप लुक, कीजिए ट्राई
Next article Heart Attack Myths Vs Facts: क्या ज्यादा एक्सरसाइज करने वालों को हार्ट अटैक का खतरा नही रहता है? जानिए हार्ट अटैक का सच
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel