[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Nagpur Explosion : कारखाने में धमाका, 17  की मौत, मची अफरा-तफरी

Nagpur Explosion : कारखाने में धमाका, 17  की मौत, मची अफरा-तफरी

0
Nagpur Explosion : कारखाने में धमाका, 17  की मौत, मची अफरा-तफरी
कारखाने में धमाका की तस्वीर (Photo: PTI)

Nagpur Explosion : पुलिस ने बताया कि नागपुर जिले के काटोल में विस्फोटक पदार्थ बनाने वाले कारखाने में हुए धमाके में 17 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में 18 लोग घायल भी हुए हैं. यह विस्फोट कटोल तहसील के राउलगांव स्थित खनन और औद्योगिक कार्यों के लिए विस्फोटक पदार्थ बनाने वाली कंपनी ‘एसबीएल एनर्जी लिमिटेड’ के कारखाने में हुआ.

एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि यह घटना कंपनी की डेटोनेटर पैकिंग इकाई में सुबह सात बजे से सवा सात बजे के बीच हुई. पुलिस ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया.

लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं सीएम देवेंद्र फडणवीस

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने फैक्ट्री में हुए धमाके को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद बताया. उन्होंने पुष्टि की कि हादसे में 17 लोगों की मौत हुई है और 18 अन्य घायल हुए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि वे लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं. धमाके के तुरंत बाद जिला कलेक्टर व एसपी मौके पर पहुंच गए थे. फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि NDRF और SDRF की टीमें राहत-बचाव में जुटी हैं, जबकि PESO और DISH की टीमें भी पहुंच चुकी हैं. मुख्यमंत्री ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया

नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार ने हादसे में हुई मौतों की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. विस्फोट का सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और अन्य प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंच गई हैं.

Previous article होली के रंगों से कहीं झाड़ू जैसे न हो जाएं आपके बाल! बालों को डैमेज से बचाने के लिए अपनाएं ये 3 टिप्स
Next article सुप्रीम लीडर की मौत पर फफक-फफक कर रोई टीवी एंकर, US-इजरायल को चेताया; बदला जल्द आने वाला है
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel