[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National BJP Candidate List: बीजेपी की छठी लिस्ट में 5 मुस्लिम उम्मीदवारों के नाम, जम्मू-कश्मीर में है खास प्लान

BJP Candidate List: बीजेपी की छठी लिस्ट में 5 मुस्लिम उम्मीदवारों के नाम, जम्मू-कश्मीर में है खास प्लान

0
BJP Candidate List: बीजेपी की छठी लिस्ट में 5 मुस्लिम उम्मीदवारों के नाम, जम्मू-कश्मीर में है खास प्लान
BJP Candidate List

BJP Candidate List: जम्मू-कश्मीर में Article 370 हटने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव करवाए जा रहे हैं. इसलिए बीजेपी फूंक-फूंककर कदम रख रही है. इस क्रम में बीजेपी ने उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट की खास बात यह है कि इसमें 10 उम्मीदवारों को जगह मिली है, जिनमें से 5 मुसलमान हैं. बीजेपी ने करनाह से मो. इदरीस करनाही, हंदवाड़ा से गुलाम मोहम्मद मीर, सोनावारी से अब्दुल राशीद खान, बांदीपोरा से नसीर अहमद लोन, गरेज (एसटी) से फकीर मोहम्मद खान और उधमपुर पूर्वी से आरएस पठानिया को चुनावी मैदान में उतारा है.

बीजेपी ने कितने मुसलमानों को दिया टिकट?

बीजेपी ने अब तक 57 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया है. 24 सीटों पर मुस्लिमों को पार्टी की ओर से टिकट दिया गया है. मुस्लिमों को बीजेपी ने जिन सीटों पर उम्मीदवार बनाया है, वे ज्यादातर घाटी में स्थित हैं. 26 अगस्त को बीजेपी ने 44 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. इसके बाद जमकर हंगामा हुआ. नेताओं की नाराजगी को देखते हुए लिस्ट वापस ले ली गई थी. बीजेपी ने इसके बाद संशोधित सूची जारी की.

जम्मू-कश्मीर में कब है चुनाव?

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की 90 सीटें हैं, जिनमें से 7 सीटें अनुसूचित जाति (एससी) जबकि 9 अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं. यहां 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन चरणों में वोटिंग होगी. चुनाव के परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

जम्मू-कश्मीर में पिछले विधानसभा चुनाव का रिजल्ट क्या था?

करीब एक दशक पहले हुए चुनाव में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी. बीजेपी ने 25, जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) ने 15 जबकि कांग्रेस ने 12 सीटें जीती थीं. इस बार कांग्रेस ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन किया है. इस बार बीजेपी यहां सरकार बनाने की बात कर रही है.

Read Also : Jammu And Kashmir Elections: शाह बोले- वक्त आने पर जम्मू-कश्मीर को देंगे पूर्ण राज्य का दर्जा, कांग्रेस पर हमला

https://www.youtube.com/watch?v=_wTdKFyi1Io
Previous article Personality Traits: तिल से जानें व्यक्ति का स्वभाव, नाभि पर तिल होना क्या संकेत देता है
Next article Kasautii Zindagi Kay फेम इस एक्टर का हुआ निधन, मौत के बाद एक्टर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel