[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Murshidabad Violence: वक्फ कानून के विरोध में हो रही हिंसा का शिकार बने TMC विधायक, घर में आग लगाने की कोशिश

Murshidabad Violence: वक्फ कानून के विरोध में हो रही हिंसा का शिकार बने TMC विधायक, घर में आग लगाने की कोशिश

0
Murshidabad Violence: वक्फ कानून के विरोध में हो रही हिंसा का शिकार बने TMC विधायक, घर में आग लगाने की कोशिश
सांकेतिक तस्वीर

Murshidabad Violence: पश्चिम बंगाल में वक्फ (संशोधन) कानून के विरोध में मुर्शिदाबाद में हिंसक प्रदर्शन के मामले सामने आए. इसके बाद 12 अप्रैल को TMC के विधायक मोनिरुल इस्लाम के घर पर भी हमला होने की खबरें आ रही हैं. तृणमूल विधायक मोनिरुल का आरोप है कि देर रात प्रदर्शनकारियों ने उनके घर पर हमला किया. साथ ही घर को आग लगाने की भी कोशिश की है. उनके घर से पुलिस स्टेशन की दूरी सिर्फ 100 मीटर थी. जैसे ही उन्हें खतरे का अंदाजा हुआ, वह जान बचाकर किसी तरह पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई.

मोनिरुल इस्लाम ने क्या कहा?

मोनिरुल इस्लाम फरक्का से तृणमूल कांग्रेस के विधायक हैं. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अचानक जब घर पर लोग सो रहे थे, तब लोग आए और हमला करना शुरू कर दिया. हमलावरों ने घर के सामने आग भी लगा दी. इस वजह से घर के लोग बहुत डर गए हैं. कोई भी अब दोबारा उस घर में नहीं जाना चाहता. सभी ने दूसरी जगह रहने के लिए चले गए हैं. लेकिन चाहे कुछ भी हो जाए, मैं अपने घर पर ही रहूंगा. जब इस घटना की जानकारी सांसद खलीलुर्रहमान को मिली, तो वह उनसे मिलने आए.

जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं तो जनता का क्या होगा? : मोनिरुल इस्लाम

राज्य में हो रही हिंसा पर चिंता जताते हुए मोनिरुल इस्लाम ने कहा कि जब राज्य में जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता का क्या होगा? उन्हें सुरक्षा कैसे मिलेगी? मेरी गाड़ी पर भी हमले हुए, क्या स्थिति ऐसी ही रहेगी? इसके अलावा पुलिस अधिकारियों पर भी गुस्सा व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि मेरा घर पुलिस स्टेशन से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर है, फिर भी यह घटना हुई है. पुलिस हम प्रतिनिधियों को सही तरह से सुरक्षा नहीं दे पा रही है.

यह भी पढ़े: Anurag Bajpai Luxury Brothel Case: कौन है देह व्यापार कांड में फंसे भारतीय सीइओ? हर घंटे खर्च किए 50 हजार

Previous article Gold Facial At Home: घर पर करें गोल्ड फेसियल, जानें स्टेप बाय स्टेप और पाएं पारलर जैसा ग्लो
Next article झारखंड के इन दो युवकों पर भगवान मेहरबान, रातों रात Dream 11 पर जीते करोड़ों रुपये
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel