[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Mumbai Rain: भारी बारिश से मुंबई बेहाल, 3 की मौत, एक्सप्रेसवे पर मलबा-ट्रेनों की थमी रफ्तार, रेड अलर्ट

Mumbai Rain: भारी बारिश से मुंबई बेहाल, 3 की मौत, एक्सप्रेसवे पर मलबा-ट्रेनों की थमी रफ्तार, रेड अलर्ट

0
Mumbai Rain: भारी बारिश से मुंबई बेहाल, 3 की मौत, एक्सप्रेसवे पर मलबा-ट्रेनों की थमी रफ्तार, रेड अलर्ट
बारिश से बेहाल मुंबई, फोटो- पीटीआई

Mumbai Rain Warning: महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश अब आफत की बरसात बन गई है. बारिश का सबसे भीषण रूप मुंबई में दिखाई दे रहा है. बीते कुछ दिनों से जारी बारिश के कारण आम लोगों का हाल बेहाल है . हालत यह है कि मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पुणे और पालघर समेत कई जिलों में जलभराव, भूस्खलन और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं. भारी बारिश से जुड़े हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भी व्यापक असर पड़ा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.

भूस्खलन और बाढ़ में तीन लोगों की मौत

अधिकारियों के अनुसार, पुणे जिले की मावल तहसील के पाटन गांव में भूस्खलन से एक मकान ढह गया, जिसमें दबकर दो लोगों की मौत हो गई. वहीं, खेड़ तहसील में बाढ़ के पानी में बहने से एक व्यक्ति की जान चली गई. महाराष्ट्र के आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन ने बताया कि पिछले तीन से चार दिनों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो चुकी है. अगले दो दिनों के लिए राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है.

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर थमा ट्रैफिक

लगातार बारिश और भूस्खलन का सबसे अधिक असर मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर देखने को मिला. हाल ही में शुरू किए गए मिसिंग लिंक सेक्शन के पास भारी मलबा और कंक्रीट का खंभा गिरने से यातायात बाधित हो गया. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि करीब 100 टन मलबा सड़क पर आ गिरा था, जिसमें से 70 टन हटाकर पुणे की ओर जाने वाली तीन लेन खोल दी गई हैं. मुंबई की ओर का मार्ग साफ करने का काम जारी है. पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर भी कई स्थानों पर जलभराव के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही.

रेल सेवाओं पर भी पड़ा असर

भारी बारिश और भूस्खलन के चलते कर्जत-लोनावला भोर घाट सेक्शन में ट्रेन सेवाएं रोकनी पड़ीं. मध्य रेलवे ने कर्जत और खोपोली के बीच लोकल ट्रेन सेवाएं भी अस्थायी रूप से बंद कर दीं, क्योंकि लौजी और दोलावली स्टेशनों के बीच पटरियों के नीचे की गिट्टी बह गई थी. पश्चिम रेलवे के अनुसार, जलभराव और भूस्खलन के कारण 40 से अधिक ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं. इनमें कई ट्रेनों को रद्द किया गया, कुछ के समय में बदलाव किया गया, जबकि कई ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए.

मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानों का रूट बदला

खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिला. सोमवार दोपहर तक मुंबई आने वाली पांच उड़ानों का रूट बदलकर उन्हें हैदराबाद, अहमदाबाद, बेंगलुरु और वडोदरा जैसे अन्य हवाई अड्डों पर उतारा गया.

पालघर में दो घंटे में 300 मिमी बारिश

पालघर जिले के कुछ इलाकों में सुबह नौ बजे तक केवल दो घंटे में करीब 300 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. तेज हवाओं के कारण एक आवासीय स्कूल के टिन शेड उड़ गए और कई पेड़ उखड़ गए. हालांकि स्कूल के सभी 350 छात्र सुरक्षित हैं. ठाणे में पेड़ हटाने के दौरान एक दमकलकर्मी घायल हो गया, जबकि कई स्थानों पर दीवारें और होर्डिंग भी गिर गए.

कई नदियां खतरे के निशान के पार

लगातार बारिश के चलते रायगढ़ जिले की सावित्री समेत कई प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. सतारा और कोल्हापुर में भी नदी जलस्तर पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है. पालघर में एक छोटे बांध के क्षतिग्रस्त होने के बाद निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है.

8 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष में समीक्षा बैठक के बाद कहा कि भारी बारिश का दौर 8 जुलाई तक जारी रह सकता है. उन्होंने नासिक के कुछ इलाकों में बादल फटने जैसी स्थिति बनने की भी आशंका जताई. मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, नगर निगम और पूरा आपदा प्रबंधन तंत्र हाई अलर्ट पर है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है.

विधानसभा की कार्यवाही स्थगित, हाईकोर्ट ने दी राहत

भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र विधानमंडल के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई. वहीं, मुंबई हाईकोर्ट ने कहा कि खराब मौसम के कारण यदि वकील अदालत नहीं पहुंच पाते हैं तो उनके खिलाफ कोई प्रतिकूल आदेश पारित नहीं किया जाएगा.

Also Read: 6 से 11 जुलाई तक भारी बारिश, पूरे सप्ताह गरज चमक का दौर,इन राज्यों में मासनून का कहर

Previous article पाकिस्तानी गैंगस्टर के संपर्क में रहने वाला मुंगेर के तारापुर का युवक गिरफ्तार
Next article तीसरे टी20 के लिए इंग्लैंड ने नहीं बदली विजेता टीम, भारत के खिलाफ उतरेगा वही प्लेइंग XI
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel