[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 9 जुलाई तक मुंबई में भारी बारिश, समंदर में उठ रहीं खौफनाक लहरें, रेड अलर्ट के बीच स्कूल-कॉलेज बंद

9 जुलाई तक मुंबई में भारी बारिश, समंदर में उठ रहीं खौफनाक लहरें, रेड अलर्ट के बीच स्कूल-कॉलेज बंद

0
9 जुलाई तक मुंबई में भारी बारिश, समंदर में उठ रहीं खौफनाक लहरें, रेड अलर्ट के बीच स्कूल-कॉलेज बंद
मुंबई में भारी बारिश के बाद सड़कें बनीं तालाब, फोटो पीटीआई

Mumbai Rain Red Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 6 जुलाई तक महाराष्ट्र में बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और सामान्य से काफी अधिक बारिश का अनुमान जताया है. चेतावनी को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ को 24 घंटे मुस्तैद रहने को कहा गया है.

समंदर में उठ रही हैं ऊंची और तेज लहरें, अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें

मुंबई की महापौर ऋतु तावड़े ने शनिवार को खुद वर्ली सी-फेस और तटीय इलाकों का दौरा किया. उन्होंने वहां मौजूद पर्यटकों और स्थानीय लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए. महापौर ने हाथ जोड़कर अपील करते हुए कहा, “खराब मौसम के दौरान समंदर में बेहद ऊंची और तेज लहरें उठ रही हैं, जो आपके जीवन के लिए सीधा खतरा बन सकती हैं. अपनी सुरक्षा को जोखिम में न डालें, अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें.”

CM फडणवीस की अपील: हर 3 घंटे में मिल रहा SMS, बेवजह यात्रा से बचें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने मुंबई महानगरीय क्षेत्र (MMR) और पुणे-नासिक क्षेत्र के नागरिकों से मौसम की चेतावनियों का कड़ाई से पालन करने का आग्रह किया है. फडणवीस ने कहा- सरकार नियमित रूप से मौसम के अलर्ट जारी कर रही है और हर तीन घंटे में निवासियों को एसएमएस भेजने के साथ-साथ विभिन्न माध्यमों से परामर्श प्रसारित कर रही है. उन्होंने कहा, “हमने लोगों से अनुरोध किया है कि यदि संभव हो तो यात्रा से बचें ताकि भारी बारिश और तूफान के कारण होने वाले हादसों को रोका जा सके.

5 से 9 जुलाई तक के मौसम का हाल

5 जुलाई: कोंकण-गोवा जिलों में ज्यादातर जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है. मध्य महाराष्ट्र के जिलों में कई जगहों पर और मराठवाड़ा के जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है.
6 जुलाई : कोंकण-गोवा के जिलों में ज्यादातर जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है. मध्य महाराष्ट्र के जिलों में कई जगहों पर और मराठवाड़ा के जिलों में कुछ अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है.
7 जुलाई : कोंकण-गोवा के जिलों में ज्यादातर जगहों पर मध्यम से भारी बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है. मध्य महाराष्ट्र के जिलों में कुछ जगहों पर और मराठवाड़ा के जिलों में कुछ अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है.
8 जुलाई : कोंकण-गोवा के जिलों में ज्यादातर जगहों पर मध्यम से भारी बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है. मध्य महाराष्ट्र के जिलों में कुछ जगहों पर और मराठवाड़ा के जिलों में कुछ अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है.
9 जुलाई : कोंकण-गोवा के जिलों में ज्यादातर जगहों पर मध्यम से भारी बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है. दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के जिलों में कुछ जगहों पर और मराठवाड़ा व उत्तर मध्य महाराष्ट्र के जिलों में कुछ अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में 9 जुलाई तक झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

4, 5, 6, 7, 8, 9 और 10 जुलाई को देशभर में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल

Previous article बेगूसराय पुलिस के हत्थे चढ़े सोनू और मोनू सिंह, हथियार और कारतूस बरामद, टॉप-10 क्रिमिनल में था शुमार
Next article बंगाल में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, 17 बच्चियां बचायी गयीं, बिहार-असम के 4 तस्कर गिरफ्तार
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel