[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar मुंबई में कब से होगी इलेक्ट्रिक वॉटर टैक्सी की शुरुआत और कहां से कहां तक चलेंगी? जानें डिटेल्स

मुंबई में कब से होगी इलेक्ट्रिक वॉटर टैक्सी की शुरुआत और कहां से कहां तक चलेंगी? जानें डिटेल्स

0
मुंबई में कब से होगी इलेक्ट्रिक वॉटर टैक्सी की शुरुआत और कहां से कहां तक चलेंगी? जानें डिटेल्स

इलेक्ट्रिक वाटर टैक्सी को लेकर मुंबई से एक खबर आ रही है जिसे अंग्रेजी वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस ने प्रकाशित की है. इसको लेकर जो खबर आ रही है उसके अनुसार दक्षिण मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया और नवी मुंबई मार्ग में बेलापुर के बीच चलने वाली नौकाओं के साथ इलेक्ट्रिक वॉटर टैक्सियों को दिसंबर से मुंबई में तैनात करने की तैयारी चल रही है. इन्फिनिटी हार्बर सर्विस, जो एक प्राइवेट वाटर टैक्सी ऑपरेटर है, उसे इस मार्ग पर सेवाएं शुरू करने के लिए नियुक्त किया गया है. बताया जा रहा है ऐसी चार नाव खरीदने का काम किया जा चुका है. इस तरह के नाव की कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपये है. दो 24 सीटों वाली इलेक्ट्रिक वॉटर टैक्सियों का वर्तमान में गोवा में परीक्षण चल रहा है, वहीं दो छह सीटों वाली वॉटर टैक्सियों का कोच्चि में परीक्षण किया जा रहा है.

इन्फिनिटी हार्बर सर्विस के मैनेजिंग पार्टनर सोहेल कज़ानी ने इलेक्ट्रिक वाटर टैक्सी को लेकर जो जानकारी दी है उसके अनुसार, 24 सीटों वाली वॉटर टैक्सी को मुख्य रूप से दक्षिण मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया और नवी मुंबई में बेलापुर के बीच के रास्ते में चलाई जाएगी. ये इलेक्ट्रिक वॉटर टैक्सियां 12 समुद्री मील तक की रफ़्तार से चल सकती हैं और मुंबई और नवी मुंबई के बीच की यात्रा एक घंटे में पूरी कर सकती हैं. इलेक्ट्रिक वॉटर टैक्सी एक बार चार्ज करने पर लगातार चार घंटे तक चलने में सक्षम होती हैं, जबकि मौजूदा डीजल वाटर टैक्सियां प्रति घंटे 140 लीटर की खपत करती हैं. वर्तमान में, इन्फिनिटी हार्बर सेवा बेलापुर और एलिफेंटा गुफाओं और मांडवा अलीबाग के बीच वाटर टैक्सी सेवाएं चला रहीं हैं. ऑपरेटर के अनुसार, इन मार्गों पर रिस्पांस मिला जुला नजर आया. खासकर वीकेंड में… लगभग तीन ट्रिप किया गया, जिनमें से प्रत्येक में 15-20 यात्री सवार थे.

Also Read: Water Taxi In Varanasi: गंगा में चलेगी देश की पहली हाइड्रोजन वाटर टैक्सी, स्वतंत्रता दिवस पर होगी लॉन्च

जानें इसकी खासियत

इन इलेक्ट्रिक वॉटर टैक्सियों की सबसे खास बात की यदि चर्चा करें तो यह उसकी एनर्जी एफिशिएंसी है. यह एक बार चार्ज करने पर लगातार चार घंटे तक चल सकती हैं. वहीं पारंपरिक बोट की बात करें तो यह प्रति घंटे 140 लीटर डीजल की खपत करती है. यह न केवल पर्याप्त लागत बचत करने में सक्षम है, बल्कि मुंबई की जल परिवहन प्रणाली के लिए एक हरित, अधिक टिकाऊ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम की ओर भी अग्रसर है.

Also Read: मुंबई में नहीं चलेगी काली-पीली रंग वाली टैक्सी, 60 साल से करा रही थी लोगों को सफर

Previous article आदित्यपुर की मुस्लिम बस्ती : कोयला चोरी से ब्राउन शुगर तक का कारोबार, जिन्हें खाने के लाले थे अब हैं करोड़पति
Next article EPFO: केवल एक गलती और पीएफ-पेंशन के साथ 7 लाख रुपए का होगा नुकसान, तुरंत देखें अपडेट
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel