[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Muharram : मुहर्रम के लिए तैयार किए गए अग्निकुंड में गिरा शख्स, मौत

Muharram : मुहर्रम के लिए तैयार किए गए अग्निकुंड में गिरा शख्स, मौत

0
Muharram : मुहर्रम के लिए तैयार किए गए अग्निकुंड में गिरा शख्स, मौत
Muharram Celebration (File Photo)

Muharram : कर्नाटक के रायचूर जिले में रविवार को मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि आग की कुंडी (अग्निकुंड) में गिरने से वह झुलस गया और मौत हो  गई. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके. लिंगसुगुर पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई. 40 वर्षीय पीड़ित की पहचान हनुमंथ के रूप में हुई है. वह मुहर्रम के एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान के दौरान उपयोग की जाने वाली अग्निकुंड की तैयारी कर रहे थे. इस बीच वह अचानक उसमें गिर पड़े. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, पुलिस ने बताया कि उन्हें तुरंत लिंगसुगुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

बिहार में मुहर्रम जुलूस के दौरान करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत

एक अलग घटना में, बिहार के दरभंगा जिले में शनिवार शाम मुहर्रम जुलूस के दौरान करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 24 अन्य लोग घायल हो गए. दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब सकतपुर थाना क्षेत्र के ककोरहा गांव से गुजर रहे मुहर्रम जुलूस के दौरान ताजिया का एक हिस्सा हाई टेंशन बिजली के तार से छू गया. उन्होंने कहा, “घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है.” जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिसकर्मी मौके पर तुरंत पहुंचे और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया.

यह भी पढ़ें : Video: बिहार के दरभंगा में मुहर्रम जुलूस में दौड़ा 11000 वोल्ट करंट, युवक की मौत, 24 लोग झुलसे

Previous article Monsoon Travel Tips: मानसून में नेतरहाट घूमने का है प्लान, तो अपने साथ रखना न भूलें ये जरूरी चीजें
Next article बिहार में दो जगह दुष्कर्म की घटना, 16 साल की लड़की के साथ बंद कमरे में हैवानियत, इधर मासूम को बनाया निशाना
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel