[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोल गए सांसद हनुमान बेनीवाल! संसद में खूब लगे ठहाके

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोल गए सांसद हनुमान बेनीवाल! संसद में खूब लगे ठहाके

0
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोल गए सांसद हनुमान बेनीवाल! संसद में खूब लगे ठहाके
Hanuman Beniwal

Operation Sindoor: लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने केन्द्र सरकार को घेरने की कोशिश की. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सरकार पर कटाक्ष किया. उनकी बात सुनकर सदन में जमकर ठहाके लगे. बेनीवाल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के नाम से यही जाहिर होता है भारत पाकिस्तान की मांग में सिंदूर भरने जा रहा है. सांसद ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से लगा कि पाकिस्तान भारत की पत्नी हो गई.

पाकिस्तान हो गई भारत की पत्नी!- सांसद बेनीवाल

सांसद बेनीवाल ने कहा ’22 अप्रैल को आतंकियों ने पहलगाम की घटना को अंजाम दिया. 8 मई की रात को ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया गया. यह कहा गया कि पाकिस्तान घुटनों के बल आ गया. मीडिया रिपोर्ट्स में पाकिस्तान के शहर और पोर्ट पर कब्जे वाली बात भी सामने आने लगी ऐसा लगा कि इस्लामाबाद में झंडा फहराने वाले हैं. हमने कहा हो गया काम.’ उन्होंने कहा ‘आपने नाम भी सिंदूर रखा. ऐसा लग रहा था भारत पाकिस्तान की मांग में सिंदूर भर रहा है. ऐसे में पाकिस्तान तो भारत की पत्नी हो गई, बस विदाई बाकी है’. बेनीवाल की बात पर पूरे सदन में ठहाके लगने लगे.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

सांसद हनुमान बेनीवाल ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह घृणित कार्य पाकिस्तानी आतंकवादियों की तरफ से किया गया था, लेकिन दुर्भाग्य से चूक हमारे ही सिस्टम में कहीं हो गई. उन्होंने कहा कि पहलगाम में धर्म पूछकर हत्या की गई. यह बेहद ही निंदनीय था. उन्होंने कहा कि आतंकी वहां तक कैसे पहुंच गए? वहां सुरक्षा के क्या इंतजाम थे.

Previous article लोकसभा में गरजे अखिलेश यादव: बोले– ऑपरेशन सिंदूर इंटेलिजेंस फेलियर, चीन हमारी जमीन और बाजार हड़प रहा
Next article Saran News : झमाझम बारिश से खेतों में लौटी रौनक, किसानों के खिले चेहरे
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel