[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Monsoon Tracker: अगले दो दिनों में दिल्ली और चंडीगढ़ में दस्तक देगा मानसून, भारी बारिश का अलर्ट

Monsoon Tracker: अगले दो दिनों में दिल्ली और चंडीगढ़ में दस्तक देगा मानसून, भारी बारिश का अलर्ट

0
Monsoon Tracker: अगले दो दिनों में दिल्ली और चंडीगढ़ में दस्तक देगा मानसून, भारी बारिश का अलर्ट
Monsoon Tracker reach Delhi

Monsoon Tracker: दक्षिण-पश्चिम मानसून रविवार को पंजाब के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा, जबकि अगले दो दिनों में हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. मौसम विभाग के बताया, “दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए अगले दो दिनों के दौरान उत्तरी अरब सागर के शेष हिस्सों, राजस्थान और पंजाब के कुछ और हिस्सों, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.”

अधिक बारिश होने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, पूरे लद्दाख और कश्मीर, जम्मू के अधिकांश हिस्सों और पंजाब के कुछ हिस्सों में और आगे बढ़ गया है. पंजाब और हरियाणा में पिछले कुछ दिनों में मानसून पूर्व वर्षा हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. अगले कुछ दिनों में इस क्षेत्र में और अधिक बारिश होने का अनुमान है.

दिल्ली में 23 जून को होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 23 जून को बादल छाए रहेंगे. जबकि मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी के अनुसार बारिश के साथ गरज और बिजली चमकने की संभावना है. इस दौरान आंधी और तूफान चलने की आशंका व्यक्त की गई है. मौसम विभाग के अनुसार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, जो बढ़कर 50 किलोमीटर तक पहुंच सकती है.

Previous article Motihari:भारत में घुसपैठ की कोशिश के दौरान इराकी नागरिक गिरफ्तार
Next article saran news. गर्भवती की इलाज के दौरान पटना में मौत, शहर के क्लिनिक में हंगामा
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel