[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मानसून की एंट्री से पहले जोरदार बारिश, केरल के 9 जिलों में अलर्ट, IMD की वॉर्निंग

मानसून की एंट्री से पहले जोरदार बारिश, केरल के 9 जिलों में अलर्ट, IMD की वॉर्निंग

0
मानसून की एंट्री से पहले जोरदार बारिश, केरल के 9 जिलों में अलर्ट, IMD की वॉर्निंग
केरल के 9 जिलों में बारिश का अलर्ट, फोटो- पीटीआई

Monsoon Alert: 4 जून को केरल में मानसून की दस्तक हो सकती है. मानसून की एंट्री से पहले केरल के कई इलाकों में बारिश हो रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश और खराब मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में राज्य के कई इलाकों भारी बारिश हो सकती है. कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ गरज चमक और तूफानी हवा की भी संभावना है.

केरल के नौ जिलों में येलो अलर्ट

केरल में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने नौ जिलों में अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पथनमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड और कन्नूर जिलों में भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है.

मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून की उत्तरी सीमा फिलहाल अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है. अगले कुछ दिनों में केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और बंगाल की खाड़ी के अन्य हिस्सों में मानसून के और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं.

दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

आईएमडी के अनुसार दक्षिण भारत के कई राज्यों में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी-तूफान आ सकते हैं. इसके अलावा केरल और लक्षद्वीप में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

पूर्वोत्तर भारत में जारी रहेगा बारिश का दौर

पूर्वोत्तर भारत में अगले सप्ताह तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का अनुमान है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

बिहार-झारखंड समेत पूर्वी राज्यों में भी मौसम बदलेगा मिजाज

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तथा अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में गरज और बिजली के साथ बारिश की संभावना जताई है. ओडिशा और झारखंड में कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान की आशंका है.

आईएमडी ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील

आईएमडी ने लोगों से आंधी-तूफान के दौरान घरों के भीतर रहने, जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है. देशभर में मानसून की दस्तक के साथ भारी बारिश की संभावना है. ऐसे में मौसम विभाग ने आम लोगों से सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है.

Also Read: Monsoon: अगले 48 से 72 घंटे में मानसून दे सकता है दस्तक, IMD का आया नया अपडेट

Previous article जीआरएएल कंपनी के खिलाफ कबरा पंचायत में महाधरना, सड़क निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध
Next article गायघाट और उसरी खुर्द पंचायत भवन में अधिकारियों ने सुनी जनसमस्याएं
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel