[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Money Laundering Cases: फिर ईडी के सामने पेश नहीं हुए रॉबर्ट वाड्रा, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Money Laundering Cases: फिर ईडी के सामने पेश नहीं हुए रॉबर्ट वाड्रा, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

0
Money Laundering Cases: फिर ईडी के सामने पेश नहीं हुए रॉबर्ट वाड्रा, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
Money Laundering Cases Robert Vadra

Money Laundering Cases: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा एक बार फिर से ईडी के सामने पेश नहीं हुए. उन्हें 10 जून को पेश नहीं होने के बाद मंगलवार 17 जून को पेश होने के लिए कहा गया था. संघीय जांच एजेंसी उनके जवाब पर गौर करने के बाद उन्हें नयी तारीख दे सकती है. वाड्रा के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल अपनी बेटी के स्नातक समारोह में शामिल होने के लिए अदालत की पूर्व अनुमति से विदेश यात्रा पर हैं.

Money Laundering Cases: वाड्रा ने कहा- ईडी को करेंगे पूरा सहयोग

वकील सुमन ज्योति खेतान ने कहा, ‘‘वाड्रा ने बार-बार कहा है कि वह ईडी को पूरा सहयोग देने के लिए उपलब्ध हैं, जैसा कि उन्होंने पहले भी किया है, चाहे वह विदेश से लौटने पर हो या जरूरी होने पर विदेश में रहने के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बयान दर्ज कराने के लिए.’’

इससे पहले फ्लू के लक्ष्ण के कारण नहीं हुए थे पेश

इससे पहले ईडी ने वाड्रा को 10 जून को पेश होने के लिए बुलाया था. लेकिन उस समय भी वो पेश नहीं हो पाए थे. उन्होंने कहा था कि नौ जून को उनमें फ्लू जैसे लक्षण थे और उन्होंने प्रोटोकॉल के अनुसार कोविड जांच कराई थी.

अप्रैल में लगातार तीन दिन वाड्रा से हुई थी पूछताछ

संघीय जांच एजेंसी ने हरियाणा में 2008 के एक भूमि सौदे में कथित अनियमितताओं से जुड़े एक अलग धनशोधन मामले में अप्रैल में लगातार तीन दिन तक कारोबारी वाद्रा से पूछताछ की थी. ईडी द्वारा धनशोधन के तीन मामलों में उनसे पूछताछ की जा रही है. भंडारी (63) आयकर विभाग द्वारा दिल्ली में छापेमारी के तुरंत बाद 2016 में लंदन भाग गया था. इस महीने की शुरुआत में ब्रिटेन की एक अदालत ने प्रत्यर्पण मामले में भंडारी को बरी किए जाने के खिलाफ ब्रिटेन के सर्वोच्च न्यायालय में अपील करने की अनुमति मांगने वाली भारत सरकार की अर्जी को खारिज कर दिया था, जिससे कानून का सामना करने के लिए उसे देश में लाए जाने की संभावना एक तरह से खत्म हो गई थी.

ईडी ने 2023 में दाखिल किया था आरोपपत्र

ईडी ने इस मामले में 2023 में आरोपपत्र दाखिल किया, जिसमें आरोप लगाया गया कि भंडारी ने 2009 में लंदन में 12, ब्रायनस्टन स्क्वायर पर स्थित घर खरीदा और ‘रॉबर्ट वाद्रा के निर्देशों के अनुसार इसका नवीनीकरण कराया जिन्होंने नवीनीकरण के लिए धन मुहैया कराया था.’’ वाड्रा ने इस बात से इनकार किया है कि उनके पास प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लंदन में कोई संपत्ति है. आरोपों को ‘राजनीतिक षड्यंत्र’ करार देते हुए वाड्रा ने कहा कि राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए उन्हें ‘परेशान’ किया जा रहा है.

Previous article Dhanbad News : कोलियरी मजदूर कांग्रेस ने सीवी एरिया में किया प्रदर्शन
Next article एसएचजी महिलाओं ने नशा के विरुद्ध निकाली जागरुकता रैली
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel