[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मंत्री जी ने बुलाया! क्या झारखंड आएंगे ‘मोहम्मद दीपक’

मंत्री जी ने बुलाया! क्या झारखंड आएंगे ‘मोहम्मद दीपक’

0
मंत्री जी ने बुलाया! क्या झारखंड आएंगे ‘मोहम्मद दीपक’
मोहम्मद दीपक विवाद (Photo: X)

Mohammad Deepak Controversy : उत्तराखंड के निवासी दीपक कुमार सुर्खियों में हैं. उन्होंने 71 साल के मुस्लिम दुकानदार को उनकी दुकान के नाम को लेकर कथित रूप से परेशान कर रही भीड़ का सामना करते हुए खुद को ‘मोहम्मद दीपक’ बताया था. इसके बाद अब खबर है कि उनका जिम नुकसान में चल रहा है. इस वजह से उनको पैसों की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. दीपक की मदद के लिए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी सामने आए हैं.

एक वीडियो मंत्री जी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में वे दीपक से बात करते नजर आ रहे हैं. इरफान अंसारी कहते नजर आ रहे हैं कि झारखंड के लोग आपको सम्मान देना चाहते हैं. इसके लिए आग्रह है कि आप झारखंड आएं. इसके जवाब में दीपक ने कहा कि मेरी घर में मम्मी और वाइफ की तबीयत खराब है. आगे देखें वीडियो में क्या बातचीत हुई दोनों के बीच.

वीडियो शेयर करते हुए मंत्री ने लिखा कि दीपक (मोहम्मद दीपक) ने झारखंड आने का मेरा निमंत्रण स्वीकार किया है. उनसे हुई भावनात्मक बातचीत ने एक बार फिर यह विश्वास मजबूत किया कि भारत की असली ताकत भाईचारे, इंसानियत और धर्मनिरपेक्षता में है.

“कांटों से गुज़र जाता हूं दामन को बचा कर,
फूलों की सियासत से मैं बेगाना नहीं हूं.”

आगे उन्होंने लिखा–आज जब समाज में नफरत फैलाने की कोशिश हो रही है, दीपक जैसे युवाओं का साहस नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है. बजट सत्र के बाद उनका भव्य स्वागत झारखंड में किया जाएगा और मार्च के बाद हजारों लोगों के बीच उनका सम्मान किया जाएगा. मैं देहरादून जाकर उन्हें सम्मानित करूंगा तथा ₹2,00,000 की सम्मान राशि भेंट करूंगा — यह राशि नहीं, बल्कि मोहब्बत, सद्भाव और एकता का संदेश है.

आइए, हम सब मिलकर संकल्प लें —

नफरत नहीं, भाईचारा चुनेंगे;

विभाजन नहीं, विकास चुनेंगे;

और अपने हिंदुस्तान को मजबूत बनाएंगे.

यह भी पढ़ें : दीपक कुमार की जिम में थे 150 मेंबर, ‘मोहम्मद दीपक’ कहने के बाद बचे सिर्फ 15

Previous article पटना सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ‘होंगे 5 धमाके’
Next article तीसरे बुधवार को भी नहीं थमी ‘बॉर्डर 2’ की रफ्तार, 314 करोड़ का आंकड़ा पार
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel