[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Model Suicide : आज उसने अहसास कराया, इतना लिखकर फंदे से झूल गई मॉडल

Model Suicide : आज उसने अहसास कराया, इतना लिखकर फंदे से झूल गई मॉडल

0
Model Suicide : आज उसने अहसास कराया, इतना लिखकर फंदे से झूल गई मॉडल
Anjali Varmora suicide

Model Suicide : गुजरात के सूरत में 23 साल की मॉडल अंजलि वर्मोरा ने अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसने यह खौफनाक कदम शुक्रवार देर रात उठाया. प्रारंभिक जांच में मानसिक तनाव को इसकी वजह माना जा रहा है. फिलहाल अठवा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. आत्महत्या से एक दिन पहले अंजलि ने अपने इंस्टाग्राम पर दो भावुक रील शेयर किया था. एक में लिखा था, “अगर सब जाएं तो फर्क नहीं पड़ता, लेकिन जब अपने चले जाते हैं तो बहुत दर्द होता है.” वहीं दूसरे रील में लिखा था, “आज उसने अहसास कराया कि मैं उसके लिए कुछ नहीं हूं.”

परिवार के बयान दर्ज किए गए

पुलिस ने अंजलि का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं. जानकारी के अनुसार, अंजलि की दो साल पहले सगाई हो चुकी थी. हालांकि, अब तक आत्महत्या की स्पष्ट वजह सामने नहीं आ सकी है. पुलिस जांच जारी है.

कहां मॉडलिंग प्रोजेक्ट करती थी अंजलि

पुलिस की ओर से जो जानकारी दी गई उसके अनुसार, अंजलि अपनी मां, भाई और बहन के साथ रहती थी. वह ‘रेवेन्यू मॉडल कास्टिंग एजेंसी’ से जुड़ी थी और सूरत व अहमदाबाद में मॉडलिंग प्रोजेक्ट में इंगेज थीं. शुक्रवार रात परिवार को अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने उसका दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंजली ने दरवाजा नहीं खोला. इसके बाद दरवाजे को तोड़ा गया. कमरे के अंदर अंजलि फांसी पर लटकी मिली. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मॉडल सुखप्रीत कौर ने आत्महत्या कर ली

2 मई को सूरत के सारोली इलाके में 19 साल की मॉडल सुखप्रीत कौर ने आत्महत्या कर ली थी. मध्यप्रदेश की रहने वाली सुखप्रीत मॉडलिंग के लिए अपनी तीन बहनों के साथ सूरत आई थी. बहनों के बाहर जाने पर वह फांसी पर लटकी मिली.

Previous article Somvar Puja: सोमवार को शिवजी ही नहीं, इन देवताओं की पूजा से भी मिलता है चमत्कारी फल
Next article सज-धजकर आई बारात, लेकिन दाढ़ी ने बिगाड़ा सारा जश्न, बिना सात फेरे के लौटना पड़ा वापस
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel