[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Mock Drill: पाकिस्तान बॉर्डर से सटे राज्यों में मॉक ड्रिल स्थगित

Mock Drill: पाकिस्तान बॉर्डर से सटे राज्यों में मॉक ड्रिल स्थगित

0
Mock Drill: पाकिस्तान बॉर्डर से सटे राज्यों में मॉक ड्रिल स्थगित
Mock Drill

Mock Drill: नागरिक सुरक्षा अभ्यास “ऑपरेशन शील्ड” जिसे 29 मई 2025 को पाकिस्तान की सीमा से लगे राज्यों में आयोजित किया जाना था, प्रशासनिक कारणों से गुजरात और राजस्थान में स्थगित कर दिया गया. चंडीगढ़ ने भी अभ्यास स्थगित कर दिया है. हरियाणा सरकार ने राज्य के अधिकारियों से कल शाम 5 बजे अभ्यास की योजना बनाने और उसे आयोजित करने का अनुरोध किया है. इससे पहले खबर आई थी कि 4 राज्यों में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में फिर से मॉक ड्रिल करने का आदेश दिया थ्हा. इन राज्यों की सीमाएं पाकिस्तान से लगती हैं. बॉर्डर से सटे इलाकों को सबसे अधिक खतरा रहता है. पिछले दिनों भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान बॉर्डर से सटे इलाकों के लोगों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा था.

भारत के एयर स्ट्राइक के जवाब में पाकिस्तान ने आम नागरिकों पर साधा था निशाना

भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान बौखला गया था. जिसके बाद पड़ोसी देश ने बॉर्डर से सटे इलाकों को अपना निशाना बनाया था. हालांकि पाकिस्तान के सभी हमलों को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया था, लेकिन फिर भी सीमा से सटे गांव के नागरिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा.

मॉक ड्रिल से क्या लाभ?

मॉक ड्रिल एक तरह का अभ्यास होता है. जिसमें लोगों को जंग या युद्ध जैसे हालात से निपटने के लिए तैयार किया जाता है. पिछली बार भी देशभर में आयोजित मॉक ड्रिल में बताया गया था कि सायरन बजने पर क्या करना है. सायरन बजने के बाद देशभर में कुछ समय के लिए ब्लैक आउट भी किया गया था.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ जारी है: आईजी

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के ‘जम्मू फ्रंटियर’ के महानिरीक्षक (आईजी) शशांक आनंद ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता, इसलिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जारी है और सीमा बल ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अपनी चौकसी में कोई कमी नहीं आने दी है. उन्होंने सीमा रेखा से घुसपैठ की कोशिशों की आशंका जताते हुए कहा कि बीएसएफ ‘हाई अलर्ट’ पर है.

Previous article मेडिकल कैंप कई लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
Next article Samastipur News:कांग्रेस पार्टी ने चलाया जन सम्पर्क अभियान
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel