[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Mock Drill Video: ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट, देशभर में मॉक ड्रिल शुरू

Mock Drill Video: ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट, देशभर में मॉक ड्रिल शुरू

0
Mock Drill Video: ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट, देशभर में मॉक ड्रिल शुरू
Operation Shield

Mock Drill: मंगलवार देर रात भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद देशभर में मॉक ड्रिल की जा रही है. गृह मंत्रालय ने निर्देश जारी कर बताया था कि परमाणु संयंत्रों, सैन्य ठिकानों, रिफाइनरी और जलविद्युत बांधों जैसे संवेदनशील प्रतिष्ठानों वाले करीब 300 ‘नागरिक सुरक्षा जिलों’ में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन, ‘शत्रुतापूर्ण हमले’ के लिए नागरिक प्रशिक्षण और बंकरों और खंदकों की सफाई के साथ बुधवार को ‘मॉक ड्रिल’ का आयोजन किया जाएगा.

दिल्ली में 55 स्थानों पर ‘मॉक ड्रिल’

दिल्ली में बुधवार को सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों की जांच के लिए कनॉट प्लेस, खान मार्केट और चांदनी चौक समेत 55 स्थानों पर ‘मॉक ड्रिल’ की गई. ‘मॉक ड्रिल’ के दौरान हवाई हमलों, एक साथ कई स्थानों पर आग लगने की घटनाओं और खोज-बचाव अभियान जैसे विभिन्न परिदृश्यों को दिखाया गया. लोगों को बचाव के उपाय बताए गए.

मुंबई में की गई मॉक ड्रिल

गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद मुंबई के क्रॉस मैदान में मॉक ड्रिल की गई. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सायरन बजने के बाद लोग जहां हैं, वहीं अपने स्थान जमीन पर लेट जाते हैं और अपने दोनों हाथों से कान को बंद लेते हैं. इसके अलावा घायलों को कैसे तत्काल उपचार देना है, उसकी भी ट्रेनिंग दी गई.

हरियाणा में ब्लैकआउट अभ्यास, मॉक ड्रिल ‘ऑपरेशन

हरियाणा में भी मॉक ड्रिल की गई. राज्य के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने अभ्यास के तहत मॉक ड्रिल की व्यवस्थाओं की समीक्षा की. शाम 4:00 बजे हरियाणा के सभी 22 जिलों में मॉक ड्रिल आयोजित की गई. इस अभ्यास के अनुरूप, आम जनता से अनुरोध किया गया है कि शाम 7:50 बजे से 8:00 बजे तक अपने घरों की सभी लाइटें बंद कर दें. इसे ऑपरेशन ब्लैकआउट नाम दिया गया है.

Previous article Motihari : रूद्र महायज्ञ को लेकर उमड़े श्रद्धालु
Next article Motihari: अनिश्चितकालीन अवकाश पर गए राजस्व कर्मचारी
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel