[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मिजोरम में बारिश के दौरान पत्थर की खदान ढही, 10 की मौत, कई लापता

मिजोरम में बारिश के दौरान पत्थर की खदान ढही, 10 की मौत, कई लापता

0
मिजोरम में बारिश के दौरान पत्थर की खदान ढही, 10 की मौत, कई लापता
mizoram-news

मिजोरम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां आइजोल के बाहरी इलाके में स्थित पत्थर की एक खदान ढह जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुछ लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है. कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. पुलिस के मुताबिक, इलाके में आज सुबह लगातार बारिश के बीच यह हादसा हुआ जिसमें लोगों की जान गई.

पुलिस ने बताया कि घटना शहर के दक्षिणी बाहरी हिस्से में स्थित मेल्थम और ह्लिमेन के बीच के इलाके में सुबह करीब छह बजे हुई है. बचाव अभियान जारी है लेकिन लगातार हो रही बारिश से यह प्रभावित हो रहा है. मिजोरम डीजीपी ने बताया कि लगातार बारिश के कारण आइजोल के बाहरी इलाके में पत्थर की खदान ढहने से 10 लोगों की मौत हो गई है. पुलिस के जवान बचाव कार्य में लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि नदियों का जल स्तर भी बढ़ता जा रहा है. नदी के किनारे के इलाकों में रहने वाले लोगों को हटाने का काम किया गया है.

Read Also : Mizoram: मिजोरम में अंडर कंस्ट्रक्शन रेलवे पुल ढहने से 17 की मौत, अश्विनी वैष्णव ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा

मिजोरम में हो रही है भारी बरिश

राज्य के एक अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण सूबे में कई स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ. हुनथर में राष्ट्रीय राजमार्ग छह पर भूस्खलन के कारण आइजोल देश के बाकी हिस्सों से कट गया है. कई अंतर-राज्य राजमार्ग भी भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं. प्रदेश में हो रही भारी बारिश के कारण राज्य के सभी स्कूल बंद कर दिए गए.

मिजोरम के मुख्यमंत्री लालडुहोमा ने कहा है कि राज्य में चक्रवात रेमल से प्रभावित सभी लोगों को 15 करोड़ रुपये की राहत दी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि रिश्तेदारों को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. सूचना और जनसंपर्क विभाग (मिजोरम सरकार) की ओर से यह जानकारी दी गई है.

Previous article Anupama: अनुपमा को अस्पताल ले जाएगा अनुज, क्या तोशू नहीं ये शख्स है अनु की बर्बादी के पीछे
Next article Kedarnath यात्रा पर निकल रहे हैं तो एक बार जरूर देख लें यह वीडियो
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel