[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मिडिल ईस्ट में महायुद्ध की आहट! ईरान ने दी सऊदी, कतर और UAE के गैस फील्ड पर हमले की धमकी

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध की आहट! ईरान ने दी सऊदी, कतर और UAE के गैस फील्ड पर हमले की धमकी

0
मिडिल ईस्ट में महायुद्ध की आहट! ईरान ने दी सऊदी, कतर और UAE के गैस फील्ड पर हमले की धमकी
ईरान ने दी धमकी, फोटो- पीटीआई

Middle East War: पूरे खाड़ी क्षेत्र में महासंग्राम का खतरा मंडरा रहा है. ईरान की ताजा धमकी ने पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ा दिया है. ऐसे में अगर तेहरान ने अपनी इस चेतावनी को हकीकत में बदला, तो पूरे क्षेत्र में युद्ध की आग और भड़क सकती है. बुधवार को ईरान ने सऊदी अरब, कतर और यूएई के गैस फील्ड और ऊर्जा ढांचे पर हमले की धमकी दी है.

ईरान गैस फील्ड पर हमले की धमकी क्यों दे रहा है?

ईरान ने अपने गैस फील्ड पर हुए हमले के बाद चेतावनी दी है कि वह कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में तेल और गैस से जुड़े बुनियादी ढांचे को निशाना बना सकता है. ईरान के सरकारी टेलीविजन ने बुधवार को यह धमकी भरा संदेश प्रसारित किया. हालांकि, इजराइल के साथ जारी संघर्ष के दौरान ईरान पहले भी इस तरह की चेतावनियां देता रहा है.

ईरान किन ठिकानों को बना सकता है निशाना?

ईरान ने सऊदी अरब की समरेफ रिफाइनरी और जुबैल पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स को निशाना बनाने की धमकी दी है. इसके अलावा, उसने यूएई के एक गैस फील्ड और कतर में स्थित पेट्रोकेमिकल संयंत्रों के साथ-साथ एक रिफाइनरी पर भी हमले की चेतावनी दी है.

ईरान के प्राकृतिक गैस संयंत्रों पर हमला

ईरान के विशाल अपतटीय साउथ पार्स क्षेत्र में स्थित प्राकृतिक गैस संयंत्रों पर बुधवार को हमला हुआ. ईरान के सरकारी टेलीविजन और सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने दक्षिणी बुशहर प्रांत के असलुयेह स्थित संयंत्रों को निशाना बनाए जाने की जानकारी दी. हालांकि, हमले से जुड़ा विस्तृत विवरण साझा नहीं किया गया. ईरान और कतर फारस की खाड़ी में स्थित एक विशाल अपतटीय गैस क्षेत्र साझा करते हैं. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हमला इजराइल ने किया या अमेरिका ने. इससे पहले अमेरिका ने फारस की खाड़ी में स्थित ईरान के प्रमुख तेल टर्मिनल खार्ग द्वीप पर भी हमला किया था.

19 दिनों से जारी है मिडिल ईस्ट का संघर्ष

इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच बीते 19 दिनों से संघर्ष जारी है. बुधवार को इजराइल और अमेरिका की ओर से ईरान पर हमले किए गए. इसके जवाब में ईरान ने भी इजराइल और खाड़ी के कुछ अरब देशों की ओर मिसाइलों और ड्रोन से जवाबी कार्रवाई की. ईरान की ओर से इजराइल पर मिसाइलों की बौछार के बाद तेल अवीव में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं और सायरन बजते रहे.

वहीं, सऊदी अरब, कुवैत और अन्य अरब देशों ने ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों और ड्रोन को अपने हवाई रक्षा तंत्र के जरिए रास्ते में ही निष्क्रिय कर दिया. इससे पहले 28 फरवरी को इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर एक साथ हमला किया था, जिसके बाद से क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. (भाषा इनपुट)

Also Read: Middle East Crisis: मुंद्रा पोर्ट पहुंची क्रूड ऑयल की बड़ी खेप, 80,886 MT लेकर पहुंचा जग लाडकी

अली लारीजानी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मौत पर रोया तेहरान

Previous article रामनवमी, चैती दुर्गा पूजा व ईद भाईचारे के साथ मनाने की अपील
Next article केंद्र संचालन में गड़बड़ी पर पर होगी कार्रवाई : डीपीओ
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel