[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Mathura Development Project: अयोध्या-काशी की तर्ज पर जगमगाएगी कान्हा की नगरी मथुरा, योगी सरकार ने तैयार किया विजन-2030

Mathura Development Project: अयोध्या-काशी की तर्ज पर जगमगाएगी कान्हा की नगरी मथुरा, योगी सरकार ने तैयार किया विजन-2030

0
Mathura Development Project: अयोध्या-काशी की तर्ज पर जगमगाएगी कान्हा की नगरी मथुरा, योगी सरकार ने तैयार किया विजन-2030
मथुरा का नजारा

Mathura Development Project: उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ‘विजन-2030’ के अंतर्गत अगले 6 साल में मथुरा, वृंदावन और ब्रज के अन्य धार्मिक स्थलों को अत्याधुनिक सुविधाओं और सुगम आवागमन से जोड़ने की तैयारी की है. योजना के तहत 95 प्रतिशत प्राथमिक कार्य अगले छह वर्षों में पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है.

धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए बाईपास नेटवर्क तैयार

ब्रज क्षेत्र में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को सुगमता से आराध्य के दर्शन कराना इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है. इसके तहत मथुरा, गोवर्धन, बरसाना और गोकुल जैसे सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों को आपस में बाईपास मार्गों से जोड़ा जाएगा. श्रद्धालु किसी भी स्थल से निकलकर इन सड़कों के माध्यम से अन्य सभी धार्मिक स्थलों की यात्रा सुगमता से कर सकेंगे.

700 करोड़ की लागत से बनेगा नया गोवर्धन फोरलेन बाईपास

आगरा की दिशा से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 47 किलोमीटर लंबा नया फोरलेन गोवर्धन बाईपास बनाया जाएगा. हिंदुस्तान कॉलेज से शुरू होकर यह मार्ग गोवर्धन तक जाएगा. परियोजना पर 700 करोड़ की लागत आएगी, जिसका निर्माण लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा किया जाएगा. इसके साथ ही गोवर्धन से बरसाना तक 25 किलोमीटर लंबे फोरलेन बाईपास का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिस पर 170 करोड़ का खर्च और भूमि क्रय पर 150 करोड़ की लागत आएगी.

वृंदावन को एक्सप्रेस वे से जोड़ेगा नया हाई-स्पीड बाइपास

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय वृंदावन के लिए 1682 करोड़ की लागत से एक 15 किलोमीटर लंबी एक्सप्रेस-वे लिंक परियोजना पर काम कर रहा है. यह मार्ग एनएच-44 को यमुना एक्सप्रेस-वे से जोड़ेगा. इसमें 3 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड ब्रिज, तीन फ्लाईओवर और दो ट्रंपिंग इंटरचेंज होंगे. इस मार्ग पर वाहनों की गति 100 किमी प्रति घंटा तक निर्धारित की जाएगी.

अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी को भी मिलेगी मजबूती

ब्रज क्षेत्र की अंतरराज्यीय संपर्कता को सुदृढ़ करने के लिए भरतपुर-मथुरा मार्ग को 280 करोड़ की लागत से फोरलेन किया जाएगा. साथ ही, राज्य सेतु निगम छटीकरा-राधाकुंड मार्ग पर 100 करोड़ से फोरलेन ओवरब्रिज बनाएगा. योगी सरकार का यह विजन-2030, ब्रज क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन और धार्मिक यात्रा के लिए विश्व स्तरीय केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

Previous article गढ़पुरा स्टेशन का जर्जर पहुंच पथ बना जानलेवा
Next article कोर्ट में शादी करने आये तीन बच्चों के पिता व दो बच्चों की मां का चला हाइ वोल्टेज ड्रामा
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel