[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Mansa Devi Temple Stampede: घायलों से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख, जानें अब तक का पूरा अपडेट

Mansa Devi Temple Stampede: घायलों से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख, जानें अब तक का पूरा अपडेट

0
Mansa Devi Temple Stampede: घायलों से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख, जानें अब तक का पूरा अपडेट
Mansa Devi Temple Stampede

Mansa Devi Temple Stampede : उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर क्षेत्र में रविवार को भगदड़ मच जाने से छह श्रद्धालुओं की मौत हो गयी तथा 29 अन्य घायल हो गए. घायलो में कुछ की हालात नाजुक है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई लोगों ने घटना पर गहरा दुख जाहिर किया है. भगदड़ का मुख्य कारण बिजली के तार में करंट की अफवाह बताया जा रहा है. घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से किया गया. घायलों का तत्काल प्रभाव से अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस काफी संख्या में घटनास्थल पर मौजूद है.

तीर्थयात्रियों की मौत पीड़ादायक- राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर क्षेत्र में मची भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की है. राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा “हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर के मार्ग में मची भगदड़ में श्रद्धालुओं की मृत्यु होने का समाचार बहुत पीड़ादायक है. मैं सभी शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.”

प्रधानमंत्री मोदी ने मौत पर जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनसा देवी मंदिर में भगदड़ से लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा “उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर जाने के मार्ग पर भगदड़ मचने के कारण लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, मैं उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की सहायता कर रहा है.”

सीएम धामी ने घायलों से मिलकर जाना हाल

भगदड़ की घटना के कुछ देर बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे और अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना. मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती प्रत्येक घायल के पास जाकर उससे बातचीत की और उनका हालचाल जाना. उन्होंने घायल श्रद्धालुओं से हादसे के बारे में भी जानकारी ली. बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने हादसे पर गहरा दुख जताया और कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ितों के साथ है. धामी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि उन्होंने अधिकारियों को घायलों का समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं.

सरकार करेगी सभी व्यवस्थाएं- सीएम धामी

रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मृतकों और घायलों के परिजनों को इस घटना के बारे में सूचित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि घायलों और मृतकों के परिजनों को हरिद्वार से उनके गृह नगर तक भेजने की व्यवस्था उत्तराखंड सरकार करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर जाने वाले रास्ते में बहुत भीड़ थी और इसी दौरान बिजली का करंट लगने की अफवाह फैलने के कारण भगदड़ मची जिसके बाद यह हादसा हुआ. उन्होंने कहा कि घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं.

मुआवजे की घोषणा

सीएम धामी ने कहा कि मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. धामी ने बताया कि प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन को निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, एवं यात्रा मार्गों की व्यवस्था की गहन समीक्षा की जाए.

अचानक उड़ी बिजली के करंट की अफवाह

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मंदिर से करीब 100 मीटर नीचे सीढ़ियों के पास अचानक बिजली के करंट की अफवाह फैल गयी. अनुमान है कि इसी कारण भगदड़ मची. उन्होंने कहा कि घटना की विस्तृत जांच के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक हादसे का शिकार हुए श्रद्धालु उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, हरियाणा और दिल्ली के रहने वाले हैं. 

Previous article टग ऑफ वार चैंपियनशिप में रोहतास के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Next article बसिया के ओमप्रकाश साहू की मत्स्य क्रांति के मुरीद पीएम मोदी, ‘मन की बात’ में कही बड़ी बात
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel