[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Mann Ki Baat : मिलेगा न्याय! पीएम मोदी बोले– पहलगाम हमले से हर भारतीय गुस्से में

Mann Ki Baat : मिलेगा न्याय! पीएम मोदी बोले– पहलगाम हमले से हर भारतीय गुस्से में

0
Mann Ki Baat : मिलेगा न्याय! पीएम मोदी बोले– पहलगाम हमले से हर भारतीय गुस्से में
PM Modi Mann Ki Baat

Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा कि पहलगाम हमले से मेरा मन बहुत दुखी है, हर भारतीय गुस्से से उबल रहा है. मैं पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों को एक बार फिर आश्वस्त करता हूं कि उन्हें न्याय मिलेगा. आतंकवादी और उनके संरक्षक चाहते हैं कि कश्मीर फिर से बर्बाद हो जाए, इसीलिए इतनी बड़ी साजिश रची गई. कार्यक्रम की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा, मेरे प्यारे देशवासियो, नमस्कार…आज जब मैं आपसे ‘मन की बात’ कर रहा हूं, तो मन में गहरी पीड़ा है . 22 अप्रैल को पहलगाम में हुई आतंकी वारदात ने देश के हर नागरिक को दुख पहुंचाया है.

Maan Ki Baat
Mann ki baat : मिलेगा न्याय! पीएम मोदी बोले– पहलगाम हमले से हर भारतीय गुस्से में 3

हर भारतीय का खून इस आतंकवादी हमले को देखकर खौल रहा है : मोदी

नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ को संबोधित करते हुए कहा, “आज जब मैं आपसे बात कर रहा हूं, तो मेरे मन में गहरी पीड़ा है. पहलगाम में हुई आतंकी वारदात ने देश के हर नागरिक को दुःख पहुंचाया है. पीड़ित परिवारों के प्रति हर भारतीय के मन में गहरी संवेदना है. चाहे वह किसी भी राज्य का हो या किसी भी भाषा बोलता हो, हर भारतीय उन लोगों के दर्द को महसूस कर रहा है, जिन्होंने इस हमले में अपने परिजनों को खोया है. मुझे यह महसूस हो रहा है कि हर भारतीय का खून इस आतंकवादी हमले को देखकर खौल रहा है.”

यह भी पढ़ें : Pahalgam Attack : बड़ा खुलासा! आतंकियों को इन्होंने दिया हथियार और खाना, 3 संदिग्धों से पूछताछ

देश के दुश्मनों को जम्मू-कश्मीर का विकास पसंद नहीं: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “पहलगाम में हुआ यह हमला आतंक के सरपरस्तों की हताशा और कायरता को दर्शाता है. जब कश्मीर में शांति लौट रही थी, स्कूल-कॉलेजों में एक नई ऊर्जा थी, निर्माण कार्यों में अभूतपूर्व गति थी, लोकतंत्र मजबूत हो रहा था, पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही थी, लोगों की कमाई बढ़ रही थी और युवाओं के लिए नए अवसर तैयार हो रहे थे, तो यह स्थिति देश और जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों को पसंद नहीं आई. वे नहीं चाहते थे कि कश्मीर में विकास और शांति का यह माहौल कायम रहे.”

Previous article बिहार का मौसम बदलने वाला है, पटना में भी अगले चार दिनों तक बारिश, आंधी-ठनके का अलर्ट जारी
Next article एक रिक्वेस्ट और शाहरुख खान ने खड़ी कर दिया हवाई जहाज, वसीम अकरम ने सुनाया KKR से जुड़ा अनसुना किस्सा
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel