[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मन की बात: खाड़ी युद्ध के बीच पीएम मोदी ने देशवासियों को किया सतर्क- अफवाहों के झांसे में न आएं

मन की बात: खाड़ी युद्ध के बीच पीएम मोदी ने देशवासियों को किया सतर्क- अफवाहों के झांसे में न आएं

0
मन की बात: खाड़ी युद्ध के बीच पीएम मोदी ने देशवासियों को किया सतर्क- अफवाहों के झांसे में न आएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फोटो पीटीआई

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 132वें एपिसोड में कहा- पश्चिम एशिया युद्ध के कारण उत्पन्न स्थिति से देश के लोग मिलकर निपटेंगे. उन्होंने कहा- मैं सभी देशवासियों से अपील करता हूं कि वे सतर्क रहें और अफवाहों के झांसे में न आएं.

खाड़ी देशों का पीएम मोदी ने जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जंग के बीच करोड़ों भारतियों की सुरक्षा के लिए खाड़ी देशों के प्रति आभार जताया. पीएम मोदी ने मन की बात में कहा-वर्तमान में हमारे पड़ोस में एक माह से भीषण युद्ध चल रहा है. हमारे लाखों परिवारों के सगे-संबंधी इन देशों में रहते हैं, खासतौर पर खाड़ी देशों में काम करते हैं. मैं Gulf Countries का बहुत आभारी हूं, वे ऐसे एक करोड़ से ज्यादा भारतीयों को वहां पर हर प्रकार की मदद दे रहे हैं.

जंग की वजह से दुनिया में पेट्रोल और डीजल का संकट

जिस इलाके में जंग चल रही है, वह हमारी ऊर्जा जरूरतों का एक बड़ा केंद्र है. इसी वजह से, पूरी दुनिया में पेट्रोल और डीजल का संकट पैदा हो रहा है. भारत दुनिया के देशों के साथ अपने अच्छे संबंधों, विभिन्न देशों से मिली सहायता और देश द्वारा विकसित क्षमताओं के बल पर इन चुनौतियों का मजबूती के साथ सामना कर रहा है. निस्संदेह, यह एक चुनौतीपूर्ण समय है. पीएम मोदी ने केहा- आज मन की बात के माध्यम से, मैं एक बार फिर देशवासियों से आग्रह करता हूं कि वे एकजुट हों और इस चुनौती पर विजय प्राप्त करें.

ईंधन संकट को लेकर अफवाह फैलाने वालों को पीएम मोदी ने लिया निशाने पर

मिडिल ईस्ट जंग के बीच ईंधन को लेकर अफवाह फैलाने वालों को पीएम मोदी ने निशाने पर लिया. उन्होंने कहा- जो लोग इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए. यह 140 करोड़ नागरिकों के हितों से जुड़ा मुद्दा है. इसमें स्वार्थ-साधक राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है. जो लोग अफवाहें फैला रहे हैं, वे देश को बहुत नुकसान पहुंचा रहे हैं. मैं सभी देशवासियों से अपील करता हूं कि वे जागरूक रहें और अफवाहों से गुमराह न हों. सरकार लगातार जानकारी उपलब्ध करा रही है. उस पर भरोसा करें और उसी के आधार पर कदम उठाएं.

हम साथ मिलकर संकट पर विजय प्राप्त करेंगे : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा- मुझे पूरा विश्वास है कि जिस तरह हमने हमेशा देश के 140 करोड़ नागरिकों की सामूहिक शक्ति से पिछली चुनौतियों पर विजय पाई है. उसी तरह इस बार भी हम इन कठिन परिस्थितियों पर बड़ी सफलता के साथ विजय प्राप्त करेंगे.

Previous article शिव मंदिर में गाय बांधने का विरोध करने पर युवक की पिटाई, कतरास थाने में शिकायत दर्ज
Next article चैत्र पूर्णिमा पर क्या बनाएं प्रसाद? जानिए 5 आसान और सात्विक रेसिपी
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel