[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar जन आंदोलन बन गया है मन की बात, 100वें एपिसोड में बोले पीएम मोदी- मेरे लिए आध्यात्मिक यात्रा

जन आंदोलन बन गया है मन की बात, 100वें एपिसोड में बोले पीएम मोदी- मेरे लिए आध्यात्मिक यात्रा

0
जन आंदोलन बन गया है मन की बात, 100वें एपिसोड में बोले पीएम मोदी- मेरे लिए आध्यात्मिक यात्रा

Mann ki Baat 100 Episode: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुचर्चित रेडियो कार्यक्रम मन की बात (Mann ki Baat 100 Episode) का आज 100वां एपिसोड पूरा हो गया. 100वें एपिसोड (100 Episode Mann ki Baat) को लेकर देशभर में बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई थी. कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मन की बात जिस विषय से जुड़ा वो जन-आंदोलन बन गया. 

पीएम मोदी ने लोगों से कहा कि उन मुद्दों को जन-आंदोलन आप लोगों ने बनाया. कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने बताया कि जब उन्होंने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ साझा मन की बात की थी तो उसकी चर्चा पूरी दुनिया में हुई थी. पीएम मोदी ने कहा कि यह मेरे लिए महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक यात्रा है.  

मन की बात से सामान्य लोगों से जुड़ने का मिला मौका: पीएम मोदी ने रविवार (30 अप्रैल) को आकाशवाणी पर प्रसारित अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात को भारतीयों की भावनाओं का प्रकटीकरण करार दिया और कहा कि इस कार्यक्रम से जुड़ने वाला हर विषय जन आंदोलन बन गया. मन की बात की 100वीं कड़ी में अपने विचार साझा करते हुए मोदी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद परिस्थितियों की विवशता के कारण उनके पास जनता से कट जाने की चुनौती थी, लेकिन मन की बात ने इसका समाधान दिया और सामान्य लोगों से जुड़ने का रास्ता दिया.

कोटि-कोटि भारतीयों के मन की बात: पीएम मोदी ने कहा कि मन की बात कोटि-कोटि भारतीयों के मन की बात है. यह उनकी भावनाओं का प्रकटीकरण है. मन की बात देशवासियों की अच्छाइयों और उनकी सकारात्मकता का एक अनोखा पर्व बन गया है. पीएम मोदी ने कहा कि यह एक ऐसा पर्व है, जो हर महीने आता है और जिसका सभी इंतजार करते हैं. उन्होंने कहा, हम इसमें सकारात्मकता और लोगों की भागीदारी का जश्न मनाते हैं.

दूसरों के गुणों की पूजा करने की तरह रहा है मन की बात: मन की बात जिस विषय से जुड़ा, वह जनआंदोलन बन गया और लोगों ने इसे जन आंदोलन बना दिया. इस क्रम में प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान, खादी को लोकप्रिय बनाने और प्रकृति से जुड़े कार्यक्रमों का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम उनके लिए दूसरों के गुणों की पूजा करने की तरह रहा है.

जन क्रांति बन गई है मन की बात: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात को लेकर कहा है कि मन की बात कार्यक्रम एक सामाजिक आंदोलन, जन क्रांति बन गई है प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात से देश में समाज के अलग-अलग लोग जितने अच्छे काम कर रहे हैं, उन कामों को सामने लाने का मौका मिलता है. मन की बात ने कई सामाजिक बदलाव किए हैं.

Also Read: मन की बात पर लाउड.. जन की बात पर चुप्पी, कांग्रेस ने साधा PM Modi पर निशाना, जय राम रमेश ने कहा ‘मौन की बात’

Previous article Bank Holidays List May 2023: 1 मई को बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें पूरे महीने की लिस्ट
Next article Chetak Electric Scooter के लिए अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, Bajaj Auto ने किया बड़ा ऐलान
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel