[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National एक ओवर में छह छक्के जड़ने के बाद जब मनमोहन सिंह से मिलने पहुंचे युवराज सिंह

एक ओवर में छह छक्के जड़ने के बाद जब मनमोहन सिंह से मिलने पहुंचे युवराज सिंह

0
एक ओवर में छह छक्के जड़ने के बाद जब मनमोहन सिंह से मिलने पहुंचे युवराज सिंह
मनमोहन सिंह (बाएं) युवराज सिंह (दाएं)

Manmohan Singh : पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिंह का क्रिकेट प्रेम भी कभी-कभी देखने को मिल जाता था. 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद क्रिकेट टीम प्रधानमंत्री से मिलने मिलने पहुंची थी. क्रिकेटर युवराज सिंह ने इस टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी की थी. उनके प्रदर्शन की तारीफ मनमोहन सिंह ने भी की थी. एक तस्वीर हिस्ट्री ऑफ कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है. इस तस्वीर में युवराज सिंह पूर्व पीएम के साथ नजर आ रहे हैं. इस दौरान दोनों के चेहरे पर मुस्कान दिख रही है.

इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा गया है- प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 30 अक्टूबर, 2007 को नई दिल्ली में अपने आवास पर टी-20 टीम के सदस्य, शीर्ष क्रिकेटर युवराज सिंह से हाथ मिलाते हुए. यदि आपको याद हो तो एमएस धोनी की अगुआई में भारत ने 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता था. युवा क्रिकेट टीम ने पूरे मैच में दृढ़ता का परिचय दिया था. टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान पर टीम इंडिया ने रोमांचक जीत दर्ज की थी.

ये भी पढ़ें : 30 अक्टूबर 2007 को जब मनमोहन सिंह के पास बैट लेकर पहुंचे एमएस धोनी

युवराज सिंह ने जड़े थे एक ओवर में छह छक्के

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह 2007 टी-20 वर्ल्ड कप की जीत में अहम भूमिका निभाते नजर आए थे. बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने छह मैचों में 29.60 की औसत से 148 रन जड़े थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 194.74 का था, जिसकी वजह से टीम इंडिया टूर्नामेंट का रुख ही बदलने में कामयाब रही. टूर्नामेंट में युवराज टी20 इंटरनेशनल में एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बने. उन्होंने इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर छह छक्के जड़े.

देश ने एक दूरदर्शी नेता और सच्चे राजनेता को खो दिया: युवराज सिंह

पूर्व पीएम के निधन की खबर सुनकर युवराज सिंह ने एक्स पर लिखा- डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की दुखद खबर… एक दूरदर्शी नेता और सच्चे राजनेता जिन्होंने भारत की प्रगति के लिए अथक प्रयास किया. उनकी बुद्धिमत्ता और विनम्रता को हमेशा याद रखा जाएगा. उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है.

Previous article IND vs AUS: सुरक्षा घेरा तोड़कर विराट के पास पहुंचा दर्शक, बॉक्सिंग डे टेस्ट में बड़ी चूक, Video
Next article Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत ने भेजा सवी को तलाक के पेपर्स, क्या खत्म हो जाएगा दोनों का रिश्ता
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel