[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar मणिपुर में फंसे छात्रों को निकालने के लिए राज्य सरकार एक्टिव मोड में, विशेष विमान की व्यवस्था

मणिपुर में फंसे छात्रों को निकालने के लिए राज्य सरकार एक्टिव मोड में, विशेष विमान की व्यवस्था

0
मणिपुर में फंसे छात्रों को निकालने के लिए राज्य सरकार एक्टिव मोड में, विशेष विमान की व्यवस्था
Imphal: Army personnel rescue people from a violence-hit area of Manipur, Saturday, May 6, 2023. (PTI Photo)(PTI05_07_2023_000264B)

Manipur: हिंसा में झुलसते मणिपुर में अब हालात सामान्य होते नजर आ रहे हैं. इस हिंसा में अबतक 54 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हैं. मणिपुर के हिंसा (Manipur Violence) प्रभावित इलाकों में रविवार सुबह 10 बजे कर्फ्यू में कुछ घंटों की ढील दी गयी. इस दौरान खाद्य पदार्थ, दवाइयां व अन्य जरूरी सामान खरीदने के लिए लोग बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकले. इसके साथ ही आम जनजीवन पटरी पर लौटता नजर आया.

इधर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कहा है कि हिंसा प्रभावित मणिपुर में राज्य के 22 छात्र फंसे हुए हैं जिन्हें पहले असम ले जाया जाएगा और वहां से उन्हें घर वापस लाने के लिए एक विशेष उड़ान की व्यवस्था की जाएगी. मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, मणिपुर में फिलहाल महाराष्ट्र के 14 विद्यार्थियों को शिवसेना के स्थानीय कार्यालय में स्थानांतरित किया गया है. बयान के मुताबिक, विद्यार्थियों को पहले असम भेजा जाएगा और वहां से उनके लिए घर लौटने के लिए एक विशेष उड़ान की व्यवस्था की जाएगी.

अन्य राज्य भी एक्टिव मोड में

खबरों की मानें तो राजस्थान सरकार मणिपुर से लगभग 125 राजस्थानियों को वापस लाने के लिए निजी एयरलाइन इंडिगो से बात कर रही है, जिनमें से अधिकांश छात्र हैं. मणिपुर के पूर्वोत्तर पड़ोसी असम, मेघालय और त्रिपुरा ने पहले ही संकटग्रस्त राज्य में फंसे अपने निवासियों को निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यूपी के छात्रों ने जैसे ही मदद की गुहार लगाई, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को मणिपुर से राज्य के छात्रों और अन्य लोगों को निकालने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों से केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में पढ़ रहे राज्य के एक छात्र को वापस लाने के लिए कहा है.

Also Read: Manipur Violence : मणिपुर हिंसा में अब तक 54 की मौत, 1100 लोग पहुंचे असम, जानें कैसे हैं हालात
क्यों हुई हिंसा

आपको बता दें कि पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में आदिवासियों और बहुसंख्यक मेइती समुदाय के सदस्यों के बीच हाल ही में हिंसक झड़पें हुईं, जिसमें अब तक 13,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं और कम से कम 54 लोग मारे गये हैं. बहुसंख्यक मेइती समुदाय की ओर से अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में ‘ऑल ट्राइबल स्टूडेंट यूनियन मणिपुर’ (एटीएसयूएम) की ओर से पिछले दिनों आयोजित ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के दौरान चुराचांदपुर जिले के तोरबंग क्षेत्र में हिंसा भड़क गई थी, जो धीरे-धीरे पूरे राज्य में फैल गयी थी.

Previous article IPL 2023: Shubman Gill की बल्लेबाजी से खुश नहीं हैं वीरेंद्र सहवाग! जानिए क्या है वजह
Next article अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन माफिया करार, साथ में रहता है शूटर, बेटे अली से राज उगलवाने की तैयारी
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel