[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान, भारी मात्रा में हथियार बरामद; कई उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान, भारी मात्रा में हथियार बरामद; कई उग्रवादी गिरफ्तार

0
मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान, भारी मात्रा में हथियार बरामद; कई उग्रवादी गिरफ्तार
मणिपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए उग्रवादी. फोटो- एक्स.

Manipur Security Operation: मणिपुर में सुरक्षा बलों ने सोमवार को बड़ा तलाशी अभियान चलाते हुए हथियारों का जखीरा बरामद किया. अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई इंफाल वेस्ट जिले के लामसांग पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत लामदेंग और कामेंग गांव के बीच पहाड़ी इलाके में की गई. अलग-अलग की गई इस कार्रवाई में अब तक 6 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है. बरामद हथियारों में तीन बोल्ट-एक्शन सिंगल बैरल बंदूकें, एक .22 पिस्टल, चार 9 एमएम पिस्टल, एक .22 पिस्टल मैगजीन और चार 9 एमएम मैगजीन शामिल हैं.

सुरक्षा बलों ने 17 मई को अलग-अलग अभियानों में प्रतिबंधित संगठन KYKL के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोरोखैबम प्रियचंद सिंह उर्फ सजाओ (39) और मोइरांगथेम नाओबी सिंह (47) के रूप में हुई है. प्रियचंद सिंह को क्षेत्रीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान (रिम्स) के पास से पकड़ा गया, जबकि नाओबी सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया गया. सुरक्षा बलों ने इनके पास से दो मोबाइल फोन और एक आधार कार्ड भी बरामद किया.

हथियार तस्करी में शामिल UNLF सदस्य गिरफ्तार

एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने यूएनएलएफ (कोइरेंग गुट) के सक्रिय सदस्य थांगजम धर्मेंद्र सिंह उर्फ वेनबा उर्फ वॉल्यूम (26) को गिरफ्तार किया. उसे याइरिपोक बाजार इलाके से पकड़ा गया. अधिकारियों के मुताबिक आरोपी अवैध हथियारों और गोला-बारूद की खरीद-बिक्री तथा तस्करी में शामिल था. उसके पास से एक 9 एमएम मैगजीन, मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड, पावर बैंक, यूएसबी केबल और एक एटीएम कार्ड बरामद किया गया.

ये भी पढ़ें:- बुलेट ट्रेन की पहली झलक आई सामने, भगवा और सफेद कॉम्बिनेशन में दिखेगी रफ्तार की रानी

ये भी पढ़ें:- योगी बोले- सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देंगे, प्यार से मानेंगे तो ठीक नहीं तो दूसरा तरीका अपनाएंगे

PLA और RPF के कई कैडर भी दबोचे गए

18 मई को सुरक्षा बलों ने आरपीएफ / पीएलए के सक्रिय सदस्य चिंगलेन अथोकपम उर्फ इबुंगो (30) को गिरफ्तार किया. वह इंफाल पूर्व जिले के लमलाई थाना क्षेत्र का रहने वाला है. इसी दिन एक अन्य कार्रवाई में केंद्रीय सुरक्षा बलों ने PLA के तीन और सदस्यों को मोरेह पुलिस थाना क्षेत्र में म्यांमार से लगते बॉर्डर पिलर 77 और 79 के बीच से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों की पहचान वांगथोई नाहकपम उर्फ लिंगजेल (20), नानाओबा नंदेइबम उर्फ अंगौ (19) औरमालेम ओइनम उर्फ मणिथोइबा (20) के तौर पर हुई है.  

सभी मामलों में जांच जारी

अधिकारियों ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामलों की आगे जांच जारी है. सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इन संगठनों का नेटवर्क कितना बड़ा है और हथियारों की सप्लाई कहां से हो रही थी.

Previous article कटिहार के कई इलाकों में आज 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, विभाग ने जारी किया अलर्ट
Next article PMCH में दवा रहते हुए भी मरीजों से बाहर से मंगाए जा रहे इंजेक्शन और दवाएं, अधीक्षक बोले जांच के बाद होगी कार्रवाई
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel