मणिपुर: कुकी उग्रवादियों ने घर पर फेंका बम, मां के साथ सो रहे दो मासूमों की दर्दनाक मौत

Manipur Bomb Attack: मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में कुकी उग्रवादियों ने मंगलवार को बम से हमला किया, जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई. हमले में बच्चों की मां घायल हो गई.

By ArbindKumar Mishra | April 7, 2026 9:25 AM

Manipur Bomb Attack: घटना देर रात करीब एक बजे हुई. मोइरांग ट्रोंग्लाओबी में उग्रवादियों ने एक घर पर बम से हमला किया. विस्फोट में 5 साल के बच्चे और 6 महीने की बच्ची की मौत हो गई. जब घर पर बस से हमला किया गया, उस समय मां और दो बच्चे सो रहे थे. मोइरांग ट्रोंग्लाओबी, चुराचांदपुर के पहाड़ी क्षेत्रों के पास है. 2023 और 2024 में जातीय संघर्ष के चरम पर होने के दौरान यहां लगातार गोलीबारी की घटनाएं हुई थीं.

बीजेपी विधायक ने हमले की निंदा की

बीजेपी विधायक टी एच शांति सिंह ने ट्रोंग्लाओबी आवांग लेकाई में हुए निर्दयी हमले की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि कुकी नार्को-आतंकवादियों ने इसे अंजाम दिया. उन्होंने कहा, यह जघन्य कृत्य आतंकवाद से कम नहीं है. ऐसे अमानवीय कृत्यों का हमारे समाज में कोई स्थान नहीं है और इसकी कड़े शब्दों में निंदा होनी चाहिए.

विधायक ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

विधायक ने कहा, मैं जान गंवाने वाले पांच वर्षीय लड़के और पांच महीने की बच्ची को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. जिन्हें इतनी निर्दयता से छीन लिया गया. इस असीमित दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.

ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव 2026 में ‘बाबरी’ मस्जिद ने बदला सियासी गणित, ढह जायेगा TMC का ‘अल्पसंख्यक’ किला?