[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National ‘पाक के पास परमाणु हथियार’, मणिशंकर अय्यर के विवादित बयान पर बीजेपी ने कहा- पाकिस्तान चले जाएं कांग्रेसी

‘पाक के पास परमाणु हथियार’, मणिशंकर अय्यर के विवादित बयान पर बीजेपी ने कहा- पाकिस्तान चले जाएं कांग्रेसी

0
‘पाक के पास परमाणु हथियार’, मणिशंकर अय्यर के विवादित बयान पर बीजेपी ने कहा- पाकिस्तान चले जाएं कांग्रेसी
Mani Shankar Aiyar on Pakistan/ File Photo

लोकसभा चुनाव के बीच बयानों का दौर जारी है. इस क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि भारत को पाकिस्तान के साथ बातचीत करनी चाहिए. भारत को अपनी सैन्य ताकत नहीं बढ़ानी चाहिए क्योंकि इससे इस्लामाबाद नई दिल्ली के खिलाफ परमाणु हथियार तैनात कर सकता है जिससे परेशानी बढ़ सकती है.

वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि भारत को पाकिस्तान की इज्जत करनी चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि पड़ोसी मुल्क के पास परमाणु बम हैं. यदि हम उन्हें इज्जत नहीं देंगे तो वे भारत पर परमाणु हमला करने की सोच सकते हैं. हमारे देश को यह नहीं भूलना चाहिए कि पाकिस्तान के पास भी परमाणु मौजूद हैं.

पाकिस्तान के पास परमाणु बम : मणिशंकर अय्यर

आपको बता दें कि भारत-पाकिस्तान संबंधों को सामान्य बनाने के मुखर समर्थक मणिशंकर अय्यर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार चाहे तो इस्लामाबाद से सख्ती से बात कर सकती है, लेकिन यदि वह पड़ोसी देश का सम्मान नहीं करता है, तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम हैं. हमारे पास भी हैं लेकिन क्या होगा यदि कोई लाहौर में ये बम गिराने का निर्णय ले लेगा, इसके रेडिएशन को अमृतसर पहुंचने में केवल और केवल चंद सेकंड लगेंगे.

Read Also : मणिशंकर अय्यर की टिप्पणी पर विवादः कांग्रेस ने कहा- दक्षिण भारतीय ब्राह्मण के शायरी पढ़ने पर ऐतराज क्यों

पीएम मोदी पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि यदि हम उनकी इज्जत करेंगे तो वे शांत बने रहेंगे, लेकिन यदि हम उन्हें छोटा दिखाने का काम करेंगे तो कोई पागल आएगा और बम गिरा देगा. पीएम मोदी पर इनडायरेक्ट निशाना साधते हुए अय्यर ने कहा कि विश्वगुरु बनने की यदि चाहत है तो, पाकिस्तान के साथ हमारे मुद्दे कितने भी गंभीर क्यों न हों, हमें दिखाना होगा कि हम उन्हें हल करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन पिछले 10 वर्षों में ऐसा देखने को नहीं मिला है.

मणिशंकर अय्यर के बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस नेता भारत में रहते हैं लेकिन उनके दिल पाकिस्तान में रहता हैं. पाकिस्तान में क्या साहस है? भारत जानता है कि कैसे करारा जवाब देना है.

इधर, कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव में करारी हार इन्हें दिख रही है. यही वजह है कि सारे कांग्रेसी बौखला चुके हैं, जिन्हें भारत की सेना पर भरोसा नहीं है उन्हें भारत में रहने की बजाय पाकिस्तान चले जाना चाहिए.

Previous article बिहार-झारखंड में आज तेजस्वी यादव करेंगे ताबड़तोड़ प्रचार, आधा दर्जन से अधिक जनसभाओं में भरेंगे हुंकार
Next article गोल्ड लोन पर 20,000 से अधिक नहीं मिलेगा कैश, आरबीआई ने दिया निर्देश
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel